सब्सक्राइब करें

Railways Time Table: ट्रेन में किस सीट पर कब सो सकते हैं और कब बैठ सकते हैं? यहां जानें टाइम टेबल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 04 May 2026 04:49 PM IST
सार

Train Ki Kis Seat Par Kab Sone Ka Time Hai: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये नजारा आम होता है जब लोगों की सीटों को लेकर कहासुनी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सीटों पर सोने और बैठने के टाइम टेबल को जान लें।

विज्ञापन
Indian Railways: What is the sleeping Sitting time on a train seat
ट्रेन की कौन सी सीट पर सोन का क्या समय है? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Train Sleeping Time Seat Wise: ट्रेन में सफर करने के लिए हम ट्रेन टिकट बुक करते हैं, लेकिन कई बार सीट बुक होने के बाद भी लोगों के बीच इस बात को लेकर उलझन देखी जाती है कि उन्हें कंफ्यूजन होता है कि वो किसी सीट पर कब तक बैठ सकते हैं या नहीं बैठ सकते।

जैसे- मिडिल बर्थ को कब खोल सकते हैं और किस समय इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप रेलवे की हर सीट के बारे में जान लें। चलिए जानते हैं आप ट्रेन की किस सीट पर कब तक सो सकते हैं या बैठ सकते हैं। आप यहां ट्रेन की सभी सीटों का टाइम टेबल जान सकते हैं...

Trending Videos
Indian Railways: What is the sleeping Sitting time on a train seat
ट्रेन की कौन सी सीट पर सोन का क्या समय है? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में सोने का समय क्या है?

  • सबसे पहले तो ये जान लें कि ट्रेन में सोने का समय रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक है
  • इस बीच आप अपनी सीट पर सो सकते हैं
  • हालांकि, जो सीटें हमेशा खुली रहती है जैसे- अपर बर्थ इसका इस्तेमाल अपने मुताबिक, सोने के लिए कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: What is the sleeping Sitting time on a train seat
ट्रेन की कौन सी सीट पर सोन का क्या समय है? - फोटो : AdobeStock

लोअर बर्थ का कब किस चीज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं?

  • दिन में आपको ये सीट शेयर करनी होती है
  • दिन में लोअर, अपर और मिडिल सीट वाले तीनों लोग यहां बैठ सकते हैं
  • हालांकि, रात में केवल टिकट वाले यात्री का इस पर सोने का अधिकार होता है
Indian Railways: What is the sleeping Sitting time on a train seat
ट्रेन की कौन सी सीट पर सोन का क्या समय है? - फोटो : AdobeStock

मिडिल बर्थ का क्या नियम है?

  • इस सीट को आपको दिन में फोल्ड रखना जरूरी होता है
  • मिडिल बर्थ को आप सिर्फ रात को 10 बजे से लेकर सुबह 06 बजे तक ही खोल सकते हैं यानी इस समय का इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
Indian Railways: What is the sleeping Sitting time on a train seat
ट्रेन की कौन सी सीट पर सोन का क्या समय है? - फोटो : AdobeStock

अपर बर्थ का क्या नियम है?

  • अपर बर्थ के लिए कोई खास नियम नहीं है
  • यात्री इस सीट का पूरे समय उपयोग कर सकता है, फिर चाहे यात्री सोए या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed