सब्सक्राइब करें

Induction: इंडक्शन पर खाना पकाते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, जरूर बरतें ये सावधानियां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 12 May 2026 07:32 PM IST
सार

Gadget Safety In Kitchen: अक्सर लोग जानकारी के अभाव में इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय लापरवाही की वजह से उसके पास इलेक्ट्रानिक गैजेट रख देते हैं, जो एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Induction Cooking Safety: Why You Must Keep Phones, Power Banks, and Gadgets Away know in hindi
इंडक्शन - फोटो : Adobe Stock
Induction Safety Tips: आज के समय में इंडक्शन कुकटॉप बहुत से लोगों के किचन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। कई मायनों में ये LPG गैस से किफायती सुरक्षित माना जा रहा है। मगर अक्सर लोग खाना पकाते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।


बता दें कि इंडक्शन तकनीक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड पर काम करती है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के कुछ खास नियम और सावधानियां बरतनी होती हैं। अक्सर लोग जानकारी के अभाव में इसके आसपास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रख देते हैं, जिससे न सिर्फ मशीन खराब हो सकती है, बल्कि गंभीर हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
Trending Videos
Induction Cooking Safety: Why You Must Keep Phones, Power Banks, and Gadgets Away know in hindi
स्मार्टफोन और इंडक्शन के बीच रखें सुरक्षित दूरी - फोटो : AI
स्मार्टफोन और इंडक्शन के बीच रखें सुरक्षित दूरी
  • जब भी आप इंडक्शन पर खाना पका रहे हों, अपने स्मार्टफोन को कुकटॉप से कम से कम 2-3 फीट की दूरी पर रखें।
  • इंडक्शन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें फोन के आंतरिक सेंसर और डिस्प्ले को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे फोन गर्म हो सकता है और गंभीर हादसे भी हो सकते हैं।
  • इंडक्शन के बहुत करीब फोन रखने से फोन तो खराब होगा ही साथ ही फोन ब्लास्ट भी हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Induction Cooking Safety: Why You Must Keep Phones, Power Banks, and Gadgets Away know in hindi
पावर बैंक और चार्जिंग उपकरणों से बचें - फोटो : AI

पावर बैंक और चार्जिंग उपकरणों से बचें

  • इंडक्शन के पास कभी भी पावर बैंक न रखें, क्योंकि चुंबकीय क्षेत्र के कारण इसकी बैटरी अधिक गर्म होकर फट सकती है।
  • किसी भी प्रकार के चार्जर को इंडक्शन के पास रखने से बचें, क्योंकि इसकी गर्मी और वेव सर्किट को जला सकती हैं।
  • कुकटॉप के आसपास कोई भी ज्वलनशील इलेक्ट्रॉनिक वस्तु न रखें।
Induction Cooking Safety: Why You Must Keep Phones, Power Banks, and Gadgets Away know in hindi
हेडफोन और ईयरफोन के इस्तेमाल में सावधानी - फोटो : Freepik.com

हेडफोन और ईयरफोन के इस्तेमाल में सावधानी

  • इंडक्शन के पास ब्लूटूथ हेडफोन या ईयरफोन लगाकर खाना न बनाएं, क्योंकि तरंगें इसके साउंड और कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकती हैं।
  • वायरलेस डिवाइस में मौजूद बैटरी इंडक्शन के प्रभाव से असामान्य रूप से गर्म हो सकती है, जो कान के लिए जोखिम भरा है।
  • ईयरफोन के इस्तेमाल से आप इंडक्शन की 'बीप' या किसी तकनीकी चेतावनी की आवाज सुनने से चूक सकते हैं।
विज्ञापन
Induction Cooking Safety: Why You Must Keep Phones, Power Banks, and Gadgets Away know in hindi
इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय न पहने स्मार्टवॉच - फोटो : AI
स्मार्ट वॉच और पहने जाने वाले गैजेट्स
  • खाना चलाते समय अपनी स्मार्ट वॉच को इंडक्शन के ऊपर या बहुत पास न ले जाएं।
  • स्मार्ट वॉच के संवेदनशील सेंसर चुंबकीय क्षेत्र के संपर्क में आने से स्थायी रूप से खराब हो सकते हैं।
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड के कारण पहनने योग्य गैजेट्स की बैटरी लाइफ तेजी से गिर सकती है या वे रीस्टार्ट हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed