Induction Cooktop Blast Causes : मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण देशभर में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। यही वजह है कि लोग अब तेजी से बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हे की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही देश के कई हिस्सों से इसके फटने या 'ब्लास्ट' होने की खबरें भी सामने आने लगी हैं।
{"_id":"69d4a34638c2c4544c0183e6","slug":"induction-cooktop-safety-why-induction-stoves-blast-and-3-simple-hacks-to-prevent-kitchen-accidents-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Induction Blast: इंडक्शन भी हो सकता है ब्लास्ट, बस भूलकर भी ना करें ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Induction Blast: इंडक्शन भी हो सकता है ब्लास्ट, बस भूलकर भी ना करें ये गलतियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:55 AM IST
सार
How To Prevent Induction Stove Accidents: हाल के दिनों में इंडक्शन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ऐसे में कुछ जगहों से इसके इस्तेमाल के दौरान किचन में ही इंडक्शन फटने की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे में सभी लोगों को ये जानना जरूरी है कि आखिर किन परिस्थितियों में इंडक्शन फट सकता है?
विज्ञापन
क्यों आ रही हैं इंडक्शन फटने की खबरें?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
इंडक्शन के इस्तेमाल के दौरान जरूर बरतें ये सावधानियां
- फोटो : एआई जनरेटेड
इंडक्शन फटने के 6 मुख्य कारण
- वेंटिलेशन में रुकावट - इंडक्शन को अक्सर किसी कोने में सटाकर रखने से हवा का रास्ता रुक जाता है, जिससे मशीन के अंदर गर्मी बढ़ने के कारण ब्लास्ट का खतरा रहता है।
- कपड़े या अखबार पर रखना - इंडक्शन के नीचे लगा कूलिंग फैन हवा छोड़ता है; अगर इसे कपड़े या अखबार पर रखा जाए, तो पंखा काम नहीं कर पाएगा और मशीन अंदर से जल जाएगी।
- गंदगी और नमी - इंडक्शन की सतह पर पानी, तेल या गंदगी जमा होने से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है।
- कांच चटकना - गर्म इंडक्शन पर अचानक ठंडा या बर्फ वाला बर्तन रखने, या खाना पकाने के तुरंत बाद गीले कपड़े से पोंछने से उसका कांच चटक सकता है।
- गलत बर्तनों का उपयोग- इंडक्शन पर ऐसे बर्तन रखना जिनका तल पूरी तरह सपाट नहीं है, मशीन को जरूरत से ज्यादा गर्म कर उसे खराब कर सकता है।
- ओवरहीटिंग - इंडक्शन को घंटों तक लगातार चलाने से इसके अंदर के सर्किट और कॉइल ओवरहीट होकर जल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडक्शन के इस्तेमाल के दौरान जरूर बरतें ये सावधानियां
- फोटो : एआई जनरेटेड
इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय सावधानियां
- सुरक्षित कुकिंग के लिए आपको इन छोटी-छोटी बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
- इंडक्शन को हमेशा 15 एंपियर के पावर प्लग में ही लगाएं, कभी भी पतले तार वाले बोर्ड या एक्सटेंशन का इस्तेमाल न करें।
- इंडक्शन के ऊपर या आसपास पानी न गिरने दें, क्योंकि इससे करंट लगने या शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है।
इंडक्शन से जुड़ी ये गलती न करें
- फोटो : Adobe stock
ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
- इंडक्शन पर कभी भी सीलबंद डिब्बे या टिन के पैक न गर्म करें, दबाव बढ़ने से वे बम की तरह फट सकते हैं।
- कभी भी खाली बर्तन को इंडक्शन पर रखकर न छोड़ें, यह कुछ ही सेकंड में लाल होकर कांच की सतह को तोड़ सकता है।
- इंडक्शन की कांच वाली सतह पर उसकी क्षमता से ज्यादा भारी बर्तन न रखें, इससे इंटरनल सर्किट डैमेज हो सकता है।
विज्ञापन
इंडक्शन से जुड़ी ये गलती न करें
- फोटो : Adobe stock
समझदारी ही है असली बचाव
- हमेशा अच्छी कंपनी और ISI मार्क वाला इंडक्शन ही खरीदें, सस्ते और लोकल ब्रांड्स बिजली की खपत भी ज्यादा करते हैं और असुरक्षित भी होते हैं।
- सबसे बड़ी बात इंडक्शन के बंद करने के बाद जब तक उसका कूलिंग फैन न बंद हो जाए तब तक उसका मेन स्विच न बंद करें।
- सिर्फ वही बर्तन इस्तेमाल करें जिनके पीछे 'Induction Base' लिखा हो या जिन पर चुंबक चिपकता हो।
- अगर इंडक्शन से जलने की गंध आए या अजीब आवाज निकले, तो उसे तुरंत बंद करें और मैकेनिक को दिखाएं।