सब्सक्राइब करें

Indian Railways: 180 की तूफानी रफ्तार और अंदर सुविधाएं वर्ल्ड क्लास, क्या भारत की इस ट्रेन में बैठे हैं आप?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 20 Apr 2026 04:50 PM IST
सार

Vande Bharat Sleeper Interior: इंडियन रेलवे का अब तक का सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत है। वंदे भारत स्लीपर का लुक तो इतना एडवांस है कि इसमें सफर का अनुभव किसी लग्जरी होटल जैसा है। आइए इस लेख में वंदे भारत स्लीपर के अंदर की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

विज्ञापन
Inside Vande Bharat Sleeper Stunning Photos That Showcase The Future Of Luxury Rail Travel
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

Vande Bharat Sleeper Photos: वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से भारतीय रेल की तस्वीर पहले ही बदल दी है, लेकिन अब इसके स्लीपर वर्जन की अंदरूनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वैसे तो यह ट्रेन काफी समय पहले ही चर्चा में आ चुकी है, मगर अब इसकी वास्तविक सुविधाओं और केबिन के भीतर के नजारे लोगों को खूब भा रहे हैं। 



इस लेख में दिखाए गए तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी उड़ते हुए आलीशान महल से कम नहीं होगी। प्रीमियम फिनिशिंग, शानदार लाइटिंग और आधुनिक लेआउट के साथ यह स्लीपर कोच अंतरराष्ट्रीय ट्रेनों को सीधी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। आइए अब इसकी कुछ झलक देखते हैं।

Trending Videos
Inside Vande Bharat Sleeper Stunning Photos That Showcase The Future Of Luxury Rail Travel
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI
  • इस ट्रेन का इंटीरियर किसी लग्जरी होटल जैसा एहसास कराता है, जिसमें यात्रियों के आराम के लिए एर्गोनोमिक डिजाइन वाली बर्थ लगाई गई हैं।
  • तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि केबिन के भीतर सॉफ्ट एम्बिएंट लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यात्रियों को रात में काफी आराम महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Inside Vande Bharat Sleeper Stunning Photos That Showcase The Future Of Luxury Rail Travel
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI
  • ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए अब पुरानी और कठिन सीढ़ियों को हटाकर बेहद सुरक्षित और चौड़े स्टेप्स का नया डिजाइन शामिल किया गया है।
  • साथ ही, हर यात्री की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए केबिन में विशेष कर्टन्स और सामान रखने के लिए स्मार्ट स्पेस मैनेजमेंट दिया गया है।
Inside Vande Bharat Sleeper Stunning Photos That Showcase The Future Of Luxury Rail Travel
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI
  • ट्रेन के भीतर स्वच्छता के लिए वर्ल्ड-क्लास बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स दिए गए हैं, जिनमें टच-फ्री सेंसर और प्रीमियम फिटिंग्स का इस्तेमाल हुआ है।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए वॉशरूम में बड़े शीशे और बेहतरीन वेंटिलेशन सिस्टम लगाया गया है, जो इसे आम ट्रेनों से बिल्कुल अलग बनाता है।
विज्ञापन
Inside Vande Bharat Sleeper Stunning Photos That Showcase The Future Of Luxury Rail Travel
स्लीपर की सीट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
  • सुरक्षा के लिए पूरी ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे लगाए गए हैं और हर कोच को सीसीटीवी कैमरों की सख्त निगरानी में रखा गया है।
  • इसके अलावा, आपात स्थिति के लिए अग्निशमन यंत्रों और टॉक-बैक सिस्टम की व्यवस्था भी कोच के भीतर तस्वीरों में स्पष्ट दिखाई देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed