सब्सक्राइब करें

AC Tips: नया एसी खरीदें या किराये पर लें? जानिए क्या है आपके लिए फायदेमंद

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 04:30 PM IST
सार

Rent Or Buy AC: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि एसी नया खरीदें या किराये पर लें, दोनों में से क्या फायदेमंद है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Buy New AC Or Rent One Know What More Beneficial For You In This Summer
एसी - फोटो : AI Generated

Rent Or Buy AC: गर्मी के सीजन में एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ जाती है। एसी की कीमत काफी महंगी होती है। इस कारण कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि नया एसी खरीदना बेहतर है या किराये पर लेना। दोनों विकल्प के अपने फायदे और नुकसान हैं। एक तरफ नया एसी लंबे समय का निवेश माना जाता है। वहीं किराये पर एसी लेना कम खर्च में तुरंत राहत देने वाले विकल्प के रूप में देखा जाता है। आपको अपनी जरूरत बजट और उपयोग की अवधि के आधार पर सही फैसला लेना जरूरी है। गलत चुनाव से न केवल आपका खर्च बढ़ सकता है बल्कि आपको दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

Trending Videos
Buy New AC Or Rent One Know What More Beneficial For You In This Summer
AC Tips - फोटो : Freepik

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नया एसी खरीदने के कई फायदे हैं। आधुनिक इन्वर्टर एसी कम बिजली की खपत करते हैं और बेहतर कूलिंग देते हैं। इनमें एयर प्यूरीफायर, वाई-फाई कंट्रोल और फास्ट कूलिंग जैसे कई तरह के आधुनिक फीचर्स होते हैं। ये यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Buy New AC Or Rent One Know What More Beneficial For You In This Summer
AC Tips - फोटो : Freepik

नया एसी आमतौर पर लंबे समय तक बिना बड़ी खराबी के चलता है और इस पर ग्राहकों को कंपनी की वारंटी भी मिलती है। नया एसी खरीदने का विकल्प उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो लंबे समय तक एक ही जगह पर रहते हैं। गौर करने वाली बात है कि नए एसी खरीदने के नुकसान भी हैं। इसकी शुरुआती लागत ज्यादा होती है, जो कई लोगों के बजट पर भारी पड़ सकती है।

Buy New AC Or Rent One Know What More Beneficial For You In This Summer
AC Tips - फोटो : Freepik

इसके अलावा इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और सर्विसिंग का खर्च भी अतिरिक्त उठाना पड़ता है। अगर एसी में कोई बड़ी खराबी आती है तो रिपेयरिंग का खर्च भी जेब पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। वहीं दूसरी तरफ किराये पर मिलने वाले एसी एक किफायती और फ्लेक्सिबल विकल्प हैं। लगभग 8 हजार रुपये में एक सीजन के लिए एसी किराये पर मिल जाते हैं। 

विज्ञापन
Buy New AC Or Rent One Know What More Beneficial For You In This Summer
AC Tips - फोटो : Freepik

इसमें कंपनियां सर्विसिंग, मेंटेनेंस और गैस रिफिलिंग का खर्च खुद उठाती हैं। इस कारण ग्राहकों को अतिरिक्त चिंता नहीं करनी पड़ती है। यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर है जो नौकरी या पढ़ाई के कारण बार-बार शहर बदलते हैं या जिनकी जरूरत सीमित समय के लिए होती है। हालांकि, किराये के एसी के भी नुकसान हैं ये लंबे समय में यह महंगा साबित हो सकता है क्योंकि हर सीजन में किराया देना पड़ता है। इसके अलावा कई बार आपको इसमें लेटेस्ट मॉडल या प्रीमियम फीचर्स इसमें नहीं मिलते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed