सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   IRCTC Darjeeling Tour Package 2026 Check Price, Duration And Full Booking Details

IRCTC लाया है अफॉर्डेबल दार्जिलिंग टूर पैकेज, होटल और खाने पीने की भी होगी व्यवस्था

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

अगर आप दार्जिलिंग घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपकी सुविधा को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है।

IRCTC Darjeeling Tour Package 2026 Check Price, Duration And Full Booking Details
IRCTC Darjeeling Tour Package 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

आईआरसीटीसी प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपको दार्जिलिंग घूमने का मौका मिल रहा है। यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम बजट में खूबसूरत हिल स्टेशन का अनुभव पाना चाहते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी वादियां और आरामदायक यात्रा का पूरा ध्यान रखा गया है। दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। यहां का मौसम, चाय बागान और कंचनजंगा के दृश्य देश दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं।  यह पैकेज सीमित समय के लिए है, अगर आप आईआरसीटीसी के साथ दार्जिलिंग घूमने जाना चाहते हैं, तो इसे बुक कर सकते हैं। 

Trending Videos

इस टूर पैकेज की अवधि कुल 2 रात और 3 दिन की है। टूर पैकेज की शुरुआत न्यू जलपाईगुड़ी या बागडोगरा से हो रही है। वहीं गंतव्य दार्जिलिंग है। आईआरसीटीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पैकेज के तहत रोजाना प्रस्थान की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की तारीख चुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं मिल रही हैं। इनमें कैब, होटल, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल हैं। इससे यात्रियों को अलग-अलग चीजों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, उन्हें एक ही पैकेज में सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। होटल में ठहरने की व्यवस्था आरामदायक और सुरक्षित रखी गई है, जिससे परिवार और कपल दोनों के लिए यह पैकेज उपयुक्त है।

अगर आप दार्जिलिंग की वादियों में सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

वहीं अगर बात किराये की करें तो कम्फर्ट कैटेगरी में डबल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति 15,950 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति 11,910 रुपये तय किए गए हैं। वहीं डीलक्स कैटेगरी में डबल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 17,600 रुपये है, जबकि ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति 13,450 रुपये देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed