सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करें शिमला, मनाली और चंडीगढ़ की सैर, जानें कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 04:21 PM IST
सार

अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। 

विज्ञापन
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package  2026 Explore Shimla, Manali And Chandigarh Check Price And Booking Detail
IRCTC Himachal Tour Package 2026 - फोटो : AI

अगर आप हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों पर सैर करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। बेस्ट ऑफ हिमाचल नाम के इस टूर पैकेज में शिमला, मनाली और चंडीगढ़ जैसी लोकप्रिय जगहों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको कुल 6 रात और 7 दिन तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह पैकेज खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम समय में आरामदायक और व्यवस्थित यात्रा करना चाहते हैं। इस टूर पैकेज में आपको यात्रा, ठहरने और खाने की पूरी व्यवस्था मिलेगी। इससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Trending Videos
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package  2026 Explore Shimla, Manali And Chandigarh Check Price And Booking Detail
IRCTC Himachal Tour Package 2026 - फोटो : अमर उजाला

आईआरसीटीसी के इस पैकेज की शुरुआत अहमदाबाद से होगी और यात्रा की तारीख 25 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट के जरिए घुमाया जाएगा। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया गया है। इससे यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package  2026 Explore Shimla, Manali And Chandigarh Check Price And Booking Detail
IRCTC Himachal Tour Package 2026 - फोटो : संवाद

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा पैकेज में भोजन की सुविधा भी शामिल है। इस कारण यात्रियों को अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रा के दौरान इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा।

IRCTC Himachal Pradesh Tour Package  2026 Explore Shimla, Manali And Chandigarh Check Price And Booking Detail
IRCTC Himachal Tour Package 2026 - फोटो : Adobe stock

शिमला की ठंडी वादियां, मनाली के बर्फीले पहाड़ और चंडीगढ़ का आधुनिक शहर देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इस यात्रा के दौरान पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package  2026 Explore Shimla, Manali And Chandigarh Check Price And Booking Detail
IRCTC Himachal Tour Package 2026 - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 63,400 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 49,100 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 47,000 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed