सब्सक्राइब करें

Car AC Tips: एसी चलाने पर होती है माइलेज की चिंता? तो कार चलाते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 07 Apr 2026 05:26 PM IST
सार

Car AC Tips And Tricks: अगर कार का एसी चलाने पर आपको भी माइलेज की चिंता होती है, तो यहां बताए जाने वाले तरीकों का इस्तेमाल करने से कार का एसी चलाने पर माइलेज कम नहीं होगी।

विज्ञापन
Car Tips: Using these methods will not reduce your car mileage even when the AC is on
कार का एसी चलाने पर कैसे रखें सही माइलेज? - फोटो : Amar Ujala

Car AC Using Tips In Hindi: लोग कार अपनी सुविधा के लिए खरीदते हैं ताकि उन्हें कहीं आने-जाने में दिक्कत न हो। साथ ही बारिश का मौसम हो, अधिक सर्दियां हों या फिर गर्मियों का मौसम हो तो कार काफी काम आती है।

बात अगर गर्मियों के मौसम की करें तो कार में एसी होने से आप गर्मी से बच सकते हैं, लेकिन कई लोगों को एसी चलाने में माइलेज की चिंता हो जाती है। उन्हें लगता है कि एसी चलाने से उनकी कार की माइलेज कम हो जाती है। चलिए जानते हैं किन तरीकों से आप एसी चलाने पर भी कार की माइलेज को एक जैसा बनाए रख सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Car Tips: Using these methods will not reduce your car mileage even when the AC is on
कार का एसी चलाने पर कैसे रखें सही माइलेज? - फोटो : Adobe Stock

एसी चलाने पर भी कैसे सही रह सकती है कार की माइलेज?

सही स्पीड पर चलाएं

  • कई लोग कार में बैठते ही एसी की स्पीड को फुल कर देते हैं
  • इससे माइलेज पर असर तो पड़ता ही है क्योंकि फैन स्पीड पर ब्लोअर अधिक पावर का इस्तेमाल करता है जिससे इंजन पर भारत बढ़ता है और माइलेज कम होने लगती है
  • इसलिए कोशिश करें कि एसी को 1 या 2 नंबर पर ही चलाएं जिससे माइलेज कम होने से बच सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips: Using these methods will not reduce your car mileage even when the AC is on
कार का एसी चलाने पर कैसे रखें सही माइलेज? - फोटो : Adobe Stock

सीधा एसी चलाने से बचें

  • कई लोग गाड़ी में बैठते ही एसी चला देते हैं
  • पर ध्यान दें कि अगर आपकी गाड़ी काफी देर से धूप में खड़ी है, तो पहले कुछ मिनट खिड़कियां खोल लें
  • इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी
  • आप चाहें तो Recirculation Mode का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इसके बाद ही फिर एसी चलाएं जिससे एसी का केबिन ठंडा करने में एसी अधिक नहीं चलाना पड़ता
Car Tips: Using these methods will not reduce your car mileage even when the AC is on
कार का एसी चलाने पर कैसे रखें सही माइलेज? - फोटो : Adobe Stock

ऑटो मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं

  • कई कारों में एसी का ऑटो मोड का ऑप्शन होता है
  • अगर आपकी कार में भी ऑटो मोड है तो जान लें ये तापमान और फैन की स्पीड को अपने आप कंट्रोल करता है जिससे कार के इंजन पर दबाव कम पड़ता है और इंजन बैलेंस रहता है
विज्ञापन
Car Tips: Using these methods will not reduce your car mileage even when the AC is on
कार का एसी चलाने पर कैसे रखें सही माइलेज? - फोटो : Adobe Stock

जरूरत को पहचाने

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो गाड़ी में बैठते ही एसी चला देते हैं
  • अगर आपको एसी की जरूरत नहीं है तो आप एसी नहीं भी चला सकते हैं
  • आपका काम अगर ब्लोअर चलाने से चलता है तो एसी चलाने से बचें जिससे आप काफी पेट्रोल-डीजल बचा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed