सब्सक्राइब करें

Government Purchasing Hay: किसानों को नया तोहफा, अब सरकार देगी खेती से जुड़ी इस चीज के भी पैसे

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 07 Apr 2026 04:17 PM IST
सार

UP Government Hay Purchase : उत्तर प्रदेश सरकार के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि अब वो फसलों के साथ उसके डंठल से बने भूसा को भी बेचकर सरकार से पैसे प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
UP Farmers Bonus: Yogi Government to Directly Purchase Hay Bhusa for Gaushalas to Boost Rural Income
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से भूसा खरीदेगी - फोटो : Amar Ujala

Selling Crop Residue For Money: हम सभी ने एक चर्चित मुहावरा खूब सुना होगा कि 'आम के आम और गुठलियों के दाम'। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अब यह कहावत सच होने जा रही है। इन दिनों योगी सरकार किसानों को उनकी मुख्य फसलों की कीमत तो दे ही रही है, लेकिन अब वह फसलों के अवशेष यानी डंठल से बनने वाले 'भूसे' को भी सीधे खरीदेगी।



इस नए फैसले के तहत, सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और बेसहारा पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करना है। इससे न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पराली जलाने की समस्या में भी कमी आएगी। सरकार ने इसके लिए बाकायदा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि गोआश्रय स्थलों में पशुओं को समय पर और पौष्टिक चारा मिल सके। आइए जानते हैं कि सरकार की यह नई योजना कैसे काम करेगी।

Trending Videos
UP Farmers Bonus: Yogi Government to Directly Purchase Hay Bhusa for Gaushalas to Boost Rural Income
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से भूसा खरीदेगी - फोटो : Adobe Stock

किसानों को मिलेंगे 'बेस्ट' दाम 

  • उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से सीधे भूसा खरीदने को बढ़ावा दे रही है ताकि उन्हें बिचौलियों के चक्कर न काटने पड़ें।
  • फसल बेचने के बाद जो डंठल बेकार बच जाते थे, अब उन्हें बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।
  • भूसा खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है ताकि किसानों को उनके माल का पैसा तुरंत मिल सके।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अप्रैल से विशेष भूसा संग्रह अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Farmers Bonus: Yogi Government to Directly Purchase Hay Bhusa for Gaushalas to Boost Rural Income
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से भूसा खरीदेगी - फोटो : Adobe Stock

पशुओं के लिए 'साइलेज' और चारे का इंतजाम

  • चारे और साइलेज (हरे चारे का संरक्षित रूप) की नियमित जांच होगी ताकि पशुओं के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े।
  • उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में साइलेज के टेंडर पूरे हो चुके हैं, बाकी जिलों में भी यह काम अंतिम चरण में है।
  • गर्मी के मौसम को देखते हुए चारे का पर्याप्त स्टॉक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कमी न हो।
UP Farmers Bonus: Yogi Government to Directly Purchase Hay Bhusa for Gaushalas to Boost Rural Income
भूसे का पेसा - फोटो : Adobe Stock

जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश और निगरानी

  • सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिले के किसी भी गोआश्रय स्थल पर चारे की कमी नहीं होनी चाहिए।
  • भूसा खरीद की पूरी प्रक्रिया की शासन स्तर से निगरानी हो रही है ताकि कोई धांधली न हो सके।
  • सरकार का लक्ष्य मानसून आने से पहले भूसे का भारी स्टॉक जमा करना है ताकि बरसात में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
UP Farmers Bonus: Yogi Government to Directly Purchase Hay Bhusa for Gaushalas to Boost Rural Income
फसल के डंठल का पैसा - फोटो : AdobeStock
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा सुधार
  • जब किसानों को डंठल के पैसे मिलेंगे, तो वे इसे जलाएंगे नहीं, जिससे प्रदूषण कम होगा।
  • बेसहारा पशुओं को अब भूखा नहीं रहना पड़ेगा, जिससे सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या कम होगी।
  • खेती के हर हिस्से से कमाई होने से किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed