सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: गर्मियों में कार के अंदर भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 07 Apr 2026 02:23 PM IST
सार

Items To Avoid in Hot Cars: गर्मियों में अक्सर कार में आग लगने की घटनाएं देखने को मिलती है। आमतौर पर ऐसा होने के पीछे हमारी ही छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जाननते हैं।

विज्ञापन
Summer Car Care Never Leave These 4 Dangerous Items Inside Your Parked Car to Avoid Explosions or Fire
कार के अंदर भूल कर भी न रखें ये चीजें - फोटो : Freepik

भीषण गर्मी में जब कार बाहर खड़ी होती है, तो उसका अंदरूनी तापमान बाहर के मुकाबले बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वैज्ञानिक रूप से इसे 'ग्रीनहाउस इफेक्ट' कहते हैं, जहां कांच की खिड़कियां सूरज की रोशनी को अंदर तो आने देती हैं, लेकिन गर्मी को बाहर नहीं निकलने देतीं। ऐसे में अगर आप कार की सीट या डैशबोर्ड पर कुछ आम चीजें छोड़ देते हैं, तो वे किसी बम की तरह फट सकती हैं या पिघलकर आपकी महंगी कार को बर्बाद कर सकती हैं। 



तपती धूप में अपनी कार और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन सी चीजें कार के केबिन में रखना जोखिम भरा है। अक्सर हम अनजाने में पानी की बोतल या सैनिटाइजर जैसी चीजें कार में छोड़ देते हैं, जो आग लगने का कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि किन चीजों को गर्मी के मौसम में कार के अंदर बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए।

Trending Videos
Summer Car Care Never Leave These 4 Dangerous Items Inside Your Parked Car to Avoid Explosions or Fire
लाइटर भी न रखें - फोटो : AI

लाइटर और परफ्यूम की बोतलें

  • गैस लाइटर - कार के डैशबोर्ड पर रखा छोटा सा लाइटर गर्मी से फट सकता है, जिससे कार की विंडशील्ड टूट सकती है।
  • डिओडोरेंट और परफ्यूम - इनके अंदर ज्वलनशील गैस होती है, जो उच्च तापमान में फैलती है और बोतल को ब्लास्ट कर सकती है।
  • आग का खतरा - इन चीजों के फटने से कार की सीटों में आग लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Car Care Never Leave These 4 Dangerous Items Inside Your Parked Car to Avoid Explosions or Fire
कार में सेनिटाइजर क्यों नहीं रखना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

हैंड सैनिटाइजर और दवाइयां

  • हैंड सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है जो बहुत जल्दी आग पकड़ता है और गर्मी में इसकी बोतल लीक होकर जहरीली गैस बना सकती है।
  • अधिकांश दवाइयां 25-30 डिग्री तापमान के लिए होती हैं, कार की गर्मी में उनका असर खत्म हो जाता है या वो आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
  • पावर बैंक या मोबाइल फोन कार में न छोड़ें, क्योंकि इनकी लिथियम बैटरी गर्मी में फूलकर फट सकती है।
Summer Car Care Never Leave These 4 Dangerous Items Inside Your Parked Car to Avoid Explosions or Fire
कार में भूलकर भी न रखें पानी की बोतल - फोटो : Freepik

प्लास्टिक की बोतलें और सनग्लासेस

  • पानी की बोतल - पारदर्शी प्लास्टिक की बोतल 'मैग्नीफाइंग ग्लास' (लेंस) की तरह काम करती है, जो सूरज की किरणों को एक जगह केंद्रित कर कार की सीट जला सकती है।
  • जहरीला पानी - गर्मी के कारण प्लास्टिक से हानिकारक रसायन पानी में मिल जाते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
  • चश्मे का फ्रेम - डैशबोर्ड पर रखे सनग्लासेस का प्लास्टिक या फ्रेम पिघल सकता है और उनके लेंस खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
Summer Car Care Never Leave These 4 Dangerous Items Inside Your Parked Car to Avoid Explosions or Fire
कार की खिड़की थोड़ी खोलकर रखें - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
  • पार्किंग के समय खिड़कियों को हल्का सा (आधा इंच) खुला छोड़ें ताकि गर्म हवा बाहर निकलती रहे।
  • कार की विंडशील्ड पर सिल्वर सनशेड लगाएं ताकि सूरज की सीधी रोशनी अंदर न आए और केबिन ठंडा रहे।
  • हमेशा कोशिश करें कि कार पेड़ की छांव या ढकी हुई पार्किंग में खड़ी हो, जिससे अंदर का तापमान सामान्य रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed