सब्सक्राइब करें

Jio: 84 दिनों की वैलिडिटी सिर्फ 448 रुपये में, जानें जियो के इस प्लान में क्या क्या मिल रहा खास

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 06:47 PM IST
सार

Jio Recharge Plan: अगर आप जियो के किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ सिर्फ वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिले तो आज हम आपको एक ऐसे ही खास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Jio 448 Plan Details In Hindi Check Benefits, Validit And SMS Limit
Jio Recharge Plan - फोटो : AI Generated

Jio 448 Plan Details In Hindi: जियो देश की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो अपने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है। अगर आप इंटरनेट डाटा की बजाय केवल कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे में आज हम आपको जियो के एक शानदार प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए करते हैं।

Jio 448 Plan Details In Hindi Check Benefits, Validit And SMS Limit
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

जियो के 448 रुपये वाले प्लान में कितने दिन की वैलिडिटी मिलती है?

  • जियो के 448 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
  • इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क के इस प्लान के अंतर्गत अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।
Jio 448 Plan Details In Hindi Check Benefits, Validit And SMS Limit
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

जियो के 448 रुपये वाले प्लान में SMS और डाटा की क्या सुविधा है?

  • इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 1000 एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है।
  • हालांकि, ध्यान रखने वाली बात है कि यह एक वॉयस-ओनली प्लान है।
  • इस कारण प्लान में आपको दैनिक डाटा या हाई-स्पीड इंटरनेट का बेनिफिट नहीं मिलता है।
  • इस कारण यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जिन्हें मोबाइल डाटा की ज्यादा जरूरत नहीं है और वे केवल बेसिक मोबाइल सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jio 448 Plan Details In Hindi Check Benefits, Validit And SMS Limit
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

जियो के 448 रुपये वाले प्लान के साथ कौन से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है?

  • इस प्लान के अंतर्गत आपको कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सुविधा भी मिल रही है।
  • इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद जियो टीवी और जियो एआईक्लाउड जैसी सेवाओं का एक्सेस मिलता है।
  • जियो टीवी पर आप एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।
  • वहीं जियो एआई क्लाउड आपको स्टोरेज से जुड़ी सुविधाएं प्रदान करने का काम करता है।
विज्ञापन
Jio 448 Plan Details In Hindi Check Benefits, Validit And SMS Limit
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

जियो का 448 रुपये वाला प्लान किन लोगों के लिए सही विकल्प है?

  • जियो का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए आकर्षक है, जो लंबी वैलिडिटी, भरोसेमंद कॉलिंग और सीमित खर्च में मोबाइल सेवा चाहते हैं।
  • रिचार्ज कराने से पहले प्लान के सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें।
  • अगर आप सिर्फ कॉलिंग और वैलिडिटी के लिए कोई प्लान रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो जियो का 448 रुपये वाला यह प्लान आपके लिए एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed