Jio Recharge Plan: देश में करोड़ों लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर देने के लिए जियो समय समय पर कई रिचार्ज प्लान्स लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में जियो अपने एक बेहद ही खास रिचार्ज प्लान पर 23 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। जियो का यह एक एनुअल रिचार्ज प्लान है। इसमें आपको 365 + 23 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से आजादी पाना चाहते हैं। ऐसे में आप जियो के इस रिचार्ज प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको एक साल से अधिक समय तक किसी दूसरे प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से -
Jio Offer: जियो का बंपर ऑफर, इस रिचार्ज प्लान में मिल रही 23 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन