फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल स्क्रीन पर 'Liquid Detected' अलर्ट आने पर भूलकर भी न करें ये गलती? वरना खराब हो सकता है फोन

Wed, 08 Jul 2026 02:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

Smartphone Water Damage Guide: बरसात का मौसम शुरु हो चुका है, ऐसे मौसम में बहुत से लोगों के मोबाइल फोन पर लिक्विड डिटेक्टेड का अलर्ट देखने को मिलता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसे आप कैसे ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Liquid Detected Alert on Phone: Never Make This Mistake and Learn How to Fix It Easily
मोबाइल लिक्विड डिटेक्टेड अलर्ट - फोटो : AI

Liquid Detected in Charging Port: बरसात के मौसम में या अनजाने में कई बार हमारा स्मार्टफोन पानी या नमी के संपर्क में आ जाता है। ऐसे में जैसे ही हम फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं, तो स्क्रीन पर 'Liquid Detected' या 'नमी पाई गई' का एक गंभीर अलर्ट दिखाई देने लगता है।



यह अलर्ट फोन की सुरक्षा के लिए एक इन-बिल्ट सेंसर द्वारा दिया जाता है। मगर बहुत से लोग घबराहट में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका महंगा फोन खराब हो जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस चेतावनी के आने पर आपको कौन सी गलती बिल्कुल नहीं करनी है और इसे सही करने का सुरक्षित तरीका क्या है।

Liquid Detected Alert on Phone: Never Make This Mistake and Learn How to Fix It Easily
भूलकर भी न लगाएं चार्जर - फोटो : Adobe Stock

भूलकर भी न लगाएं चार्जर
जैसे ही स्क्रीन पर लिक्विड अलर्ट दिखाई दे, सबसे पहले चार्जर की पिन को फोन से तुरंत बाहर निकाल लें। चेतावनी आने के बाद भी जबरदस्ती फोन को चार्ज करने से चार्जिंग पोर्ट के भीतर शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इससे फोन के मुख्य पार्ट्स (मदरबोर्ड) के जलने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अगर कोई फोन में चार्जर लगाता है तो आपका फोन पूरी तरह खराब हो सकता है।

Liquid Detected Alert on Phone: Never Make This Mistake and Learn How to Fix It Easily
चावल के डिब्बे और ड्रायर वाली ट्रिक से बचें - फोटो : Adobe stock

चावल के डिब्बे और ड्रायर वाली ट्रिक से बचें
अक्सर लोग फोन को सुखाने के लिए उसे चावल के डिब्बे में डाल देते हैं या हेयर ड्रायर की गर्म हवा मारते हैं। बता दें कि यह तरीका बहुत खतरनाक है, चावल के छोटे कण और स्टार्च चार्जिंग पोर्ट के अंदर फंसकर उसे ब्लॉक कर सकते हैं। वहीं, ड्रायर की तेज गर्म हवा फोन के अंदरूनी नाजुक प्लास्टिक और स्क्रीन को पिघला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liquid Detected Alert on Phone: Never Make This Mistake and Learn How to Fix It Easily
mobile laptop charger charging - फोटो : Adobe Stock

अलर्ट दिखने पर क्या करें?
इस स्थिति में सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें। इसके बाद एक साफ और सूखे सूती कपड़े या टिशू पेपर से फोन के निचले हिस्से और चार्जिंग पोर्ट को हल्के हाथों से पोंछें। अब फोन के चार्जिंग पोर्ट को नीचे की तरफ रखते हुए उसे किसी हवादार कमरे में या पंखे के नीचे कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए स्वाभाविक रूप से सूखने दें।

विज्ञापन
Liquid Detected Alert on Phone: Never Make This Mistake and Learn How to Fix It Easily
mobile charger charging - फोटो : Adobe Stock
अलर्ट हटने के बाद ही दोबारा चार्ज करें
जब फोन पूरी तरह सूख जाए, तभी उसे ऑन करें और चार्जर कनेक्ट करें। अगर फिर भी अलर्ट दिखता है, तो इसका मतलब है कि अंदर अभी भी थोड़ी नमी बची है। ऐसी स्थिति में फोन को कुछ घंटे और सूखने दें। जब तक यह चेतावनी स्क्रीन से खुद गायब न हो जाए, तब तक फोन को बिजली के प्लग से दूर रखना ही समझदारी है। अगर फोन को अच्छे से सुखाने के बाद भी स्क्रिन पर अलर्ट दिख रहा हो तो उसे सर्विस सेंटर पर दिखाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed