सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: गायब हो गया है आधार कार्ड? यहां जानें आधार नंबर रिकवर करने का आसान तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 25 May 2026 06:36 PM IST
सार

Find Aadhaar Card by Name and Mobile: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का आधार कार्ड गायब हो जाता है तो आधार नंबर नहीं मिल पाता है। अगर आप भी अपने आधार नंबर की जरूरत है तो आप इस लेख की मदद से अपना आधार नंबर वापस पा सकते हैं।

विज्ञापन
Lost Aadhaar Card: How to Recover Your Lost Aadhaar Number Online and Offline Easily via UIDAI Portal
गायब आधार का नंबर कैसे पता करें? - फोटो : AI

How to Recover Lost Aadhaar Number Online: आज के समय में आधार कार्ड भारत के हर नागरिक के लिए सबसे जरूरी और प्राथमिक पहचान पत्र बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या हो अगर आपका यह जरूरी दस्तावेज कहीं खो जाए और आपके पास उसका आधार नंबर भी लिखा हुआ न हो? आम इंसान ऐसी स्थिति में घबरा जाता है और उसे लगता है कि अब नया आधार कैसे बनेगा।



अच्छी बात यह है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आपको घर बैठे सिर्फ  और मोबाइल नंबर से अपना खोया हुआ आधार नंबर वापस पाने की बेहद सरल सुविधा देता है।

Lost Aadhaar Card: How to Recover Your Lost Aadhaar Number Online and Offline Easily via UIDAI Portal
ऑनलाइन आधार नंबर रिकवर करने का पहला चरण - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन आधार नंबर रिकवर करने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in/en/) को खोलें।
  • होम पेज पर माय आधार सेक्शन में जाकर 'Retrieve Lost or Forgotten EID/UID' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपको एनरोलमेंट आईडी, जन्म तिथि और 10 अंकों का मोबाइल नंबर (या ईमेल आईडी) टाइप करना होगा जो आपके आधार कार्ड में पहले से रजिस्टर्ड था।
Trending Videos
Lost Aadhaar Card: How to Recover Your Lost Aadhaar Number Online and Offline Easily via UIDAI Portal
ओटीपी वेरिफिकेशन और नंबर प्राप्त करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala

ओटीपी वेरिफिकेशन और नंबर प्राप्त करने का तरीका

  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को ध्यान से बॉक्स में भरें और 'Send OTP' के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत 6 अंकों का एक वन-टाइम पासवर्ड आएगा, उसे स्क्रीन पर डालकर सबमिट करें।
  • वेरिफिकेशन सफल होते ही आपका खोया हुआ आधार नंबर आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सुरक्षित भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lost Aadhaar Card: How to Recover Your Lost Aadhaar Number Online and Offline Easily via UIDAI Portal
बिना इंटरनेट के फोन कॉल से आधार नंबर जानने का ऑफलाइन तरीका - फोटो : Adobe Stock

बिना इंटरनेट के फोन कॉल से आधार नंबर जानने का ऑफलाइन तरीका

  • अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप अपने किसी भी फोन से सीधे टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं।
  • आईवीआर के निर्देशों का पालन करते हुए आधार प्रतिनिधि से बात करने का विकल्प चुनें।
  • प्रतिनिधि आपसे आपका नाम, जन्म तिथि और घर का पूरा पता पूछेंगे, सही जानकारी मैच होने पर वे आपको आपका आधार नंबर बता देंगे।
विज्ञापन
Lost Aadhaar Card: How to Recover Your Lost Aadhaar Number Online and Offline Easily via UIDAI Portal
कैसे पाएं एनरोलमेंट आईडी? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
कैसे पाएं एनरोलमेंट आईडी?
  • अगर आपके पास एनरोलमेंट आईडी नहीं है तो आप सबसे पहले 1947 पर कॉल करें, और प्रतिनिधि से करने का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद प्रतिनिधि आपसे आपका नाम, जन्म तिथि और घर का पूरा पता पूछेंगे, सही जानकारी मैच होने पर वे आपको एनरोलमेंट नंबर बता देंगे।
  • भविष्य में ऐसी परेशानी से बचने के लिए अपने मोबाइल में 'mAadhaar' ऐप डाउनलोड करके रखें, जहां आपका डिजिटल आधार हमेशा सुरक्षित और मान्य रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed