हमारे देश में करोड़ों घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। भारत सरकार भी देश में हर घर तक एलपीजी गैस को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस एक स्वच्छ ईंधन का साधन है। हालांकि, एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। सिलेंडर से गैस का लीक होना एक बड़ी समस्या है, जिसे कई बार लोग अनजाने में नंजरअंदाज कर देते हैं। कई बार सिलेंडर से गैस लीक धीरे धीरे होता है, जिसकी वजह से इस बारे में तुरंत पता नहीं चलता है। अगर आपके सिलेंडर से गैस लीक कर रहा है तो आपको कुछ काम तुरंत करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
LPG Gas: सिलेंडर से लीक हो रहा गैस? बड़ा हादसा टालने के लिए तुरंत करें ये जरूरी काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:16 PM IST
सार
सिलेंडर से गैस का लीक होना एक बड़ी समस्या है, जिसे कई बार लोग अनजाने में नंजरअंदाज कर देते हैं। कई बार सिलेंडर से गैस लीक धीरे धीरे होता है, जिसकी वजह से इस बारे में तुरंत पता नहीं चलता है।
विज्ञापन