फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG सिलिंडर में लीकेज पता चले तो तुरंत करें ये काम, देर किए तो हो सकती है दुर्घटना

Wed, 12 Aug 2026 08:23 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 12 Aug 2026 08:23 PM IST
सार

What To Do During Gas Leak?: कई बार ऐसा होता है कि गैस में लीकेज होता है तो लोग बहुत परेशान हो जाते हैं, जो की स्वाभाविक भी है। मगर ऐसी स्थिति में कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
LPG Gas Leakage Safety Guide: Immediate Steps to Take When You Smell Gas to Prevent Accidents and Keep Your F
एलपीजी गैस लीकेज सुरक्षा - फोटो : AI

LPG Gas Leakage Safety Guide: किचन में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल आज ज्यादातर घरों में किया जाता है, लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कई बार ऐसा होता है कि सिलिंडर या चूल्हे के पाइप से गैस लीक होने लगती है, जिसकी एक अजीब और तेज गंध पूरे घर में फैल जाती है।



ऐसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सूझबूझ से काम लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है ताकि आग लगने या किसी भी बड़े खतरे को टाला जा सके। आइए इस लेख में जानते हैं कि गैस लीक होने पर आपको तुरंत कौन से जरूरी कदम उठाने चाहिए।

LPG Gas Leakage Safety Guide: Immediate Steps to Take When You Smell Gas to Prevent Accidents and Keep Your F
गैस रेगुलेटर और चूल्हे के नॉब तुरंत बंद करें - फोटो : Adobe Stock
गैस रेगुलेटर और चूल्हे के नॉब तुरंत बंद करें
  • गैस लीकेज की गंध आते ही सबसे पहले अपने सिलिंडर का मुख्य रेगुलेटर नॉब बंद कर दें।
  • इसके साथ ही चूल्हे के सभी बर्नर के नॉब भी तुरंत ऑफ कर दें ताकि गैस का रिसाव रुक सके।
LPG Gas Leakage Safety Guide: Immediate Steps to Take When You Smell Gas to Prevent Accidents and Keep Your F
घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह खोल दें - फोटो : Adobe Stock

घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह खोल दें

  • कमरे और रसोई घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे तुरंत पूरी तरह खोल दें।
  • इससे जमा हुई गैस बाहर निकल जाएगी और हवा का नया बहाव शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Leakage Safety Guide: Immediate Steps to Take When You Smell Gas to Prevent Accidents and Keep Your F
बिजली का कोई भी स्विच, बोर्ड या बटन बिल्कुल न दबाएं - फोटो : ANI

बिजली का कोई भी स्विच, बोर्ड या बटन बिल्कुल न दबाएं

  • लीक हो रही गैस में बिजली का हल्का सा स्पार्क भी तुरंत आग लगा सकती है।
  • इसलिए घर के अंदर बिजली का कोई भी स्विच, मोबाइल या टॉर्च ऑन-ऑफ बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
LPG Gas Leakage Safety Guide: Immediate Steps to Take When You Smell Gas to Prevent Accidents and Keep Your F
तुरंत सुरक्षित बाहर जाएं और गैस एजेंसी को फोन करें - फोटो : Adobe Stock
तुरंत सुरक्षित बाहर जाएं और गैस एजेंसी को फोन करें
  • घर के सभी सदस्यों को लेकर तुरंत सुरक्षित खुले स्थान पर बाहर आ जाएं। 
  • इसके बाद अपने गैस वितरक या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इसकी तुरंत सूचना दें।
  • कई बार मदद आने में देरी हो सकती है, इसलिए ऐसी आपातकालीन स्थिति में आप चाहें तो आस-पास के किसी समझदार व्यक्ति को पूरी बात बताएं और उनसे मदद मांगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed