सब्सक्राइब करें

LPG Insurance: गैस कनेक्शन के साथ फ्री मिलता है 50 लाख तक का बीमा, जानें क्या-क्या चीजें होती हैं कवर

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 10 Apr 2026 12:27 PM IST
सार

Free LPG Insurance Cover: जब हम एक वैध गैस कनेक्शन खरीदते हैं तो उसके साथ अपने आप 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा मिल जाता है। पर ये जो राशि है इसे देने की कई शर्तें हैं, जिसके बारे में सभी उपभोक्ताओं को जानना चाहिए।

विज्ञापन
LPG Insurance Secrets Get Up to ₹50 Lakh Free Cover with Your Gas Connection Know How to Claim in hindi
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने पर क्या मुआवजा मिल सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Gas Cylinder Blast Compensation: हमारे देश में रसोई गैस का कनेक्शन लेते ही आप अनजाने में एक बड़े सुरक्षा चक्र का हिस्सा बन जाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि देश के अधिकांश उपभोक्ताओं को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है। अक्सर ही गैस सिलेंडर से जुड़ी दुर्घटनाओं की खबरें आती रहती हैं, ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि हर वैध गैस कनेक्शन पर ₹50 लाख तक का 'एक्सीडेंटल इंश्योरेंस' मिलता है। 



यह बीमा किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं, बल्कि पेट्रोलियम कंपनियों और बीमा कंपनियों के बीच एक सामूहिक अनुबंध है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होता है। यह बीमा सिलेंडर फटने या गैस रिसाव के कारण होने वाली संपत्ति की क्षति, शारीरिक चोट और मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करता है। आइए समझते हैं कि इस बीमे की क्या शर्तें हैं और मुसीबत के समय आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।

Trending Videos
LPG Insurance Secrets Get Up to ₹50 Lakh Free Cover with Your Gas Connection Know How to Claim in hindi
बीमा कवर में क्या-क्या शामिल है? - फोटो : Adobe Stock

बीमा कवर में क्या-क्या शामिल है?

  • हादसे की स्थिति में बीमा राशि को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।
  • हादसे में मृत्यु होने की स्थिति में प्रति व्यक्ति ₹6 लाख तक का मुआवजा दिया जाता है।
  • घायल होने पर इलाज के लिए प्रति व्यक्ति ₹2 लाख तक (अधिकतम ₹30 लाख प्रति घटना) का कवर मिलता है।
  • सिलेंडर ब्लास्ट से घर या संपत्ति को नुकसान होने पर ₹2 लाख तक की भरपाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Insurance Secrets Get Up to ₹50 Lakh Free Cover with Your Gas Connection Know How to Claim in hindi
क्लेम पाने की जरूरी शर्तें - फोटो : Adobe Stock

क्लेम पाने की जरूरी शर्तें क्या हैं?

  • बीमा का लाभ तभी मिलता है जब आप सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं।
  • गैस कनेक्शन उपभोक्ता के नाम पर रजिस्टर होना चाहिए और सिलेंडर उसी कंपनी का होना चाहिए।
  • आपकी गैस पाइप (होज) और रेगुलेटर हमेशा ISI मार्क वाले ही होने चाहिए, वरना क्लेम रद्द हो सकता है।
  • दुर्घटना होने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और अपनी गैस एजेंसी को लिखित में जानकारी देना अनिवार्य है।
LPG Insurance Secrets Get Up to ₹50 Lakh Free Cover with Your Gas Connection Know How to Claim in hindi
क्लेम करने का सही तरीका - फोटो : अमर उजाला

क्लेम करने का सही तरीका क्या है?

  • सबसे पहले FIR दर्ज कराएं और मेडिकल रिपोर्ट या मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • अपनी गैस एजेंसी को सूचित करें, वे ही आपकी ओर से बीमा कंपनी को क्लेम फाइल करते हैं।
  • बीमा कंपनी का सर्वेयर नुकसान का जायजा लेने आता है, इसलिए मौका-ए-वारदात से छेड़छाड़ न करें।
विज्ञापन
LPG Insurance Secrets Get Up to ₹50 Lakh Free Cover with Your Gas Connection Know How to Claim in hindi
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा
  • यह बीमा आपकी सुरक्षा के लिए है, लेकिन इसके प्रति जागरूक रहना जरूरी है।
  • आपको किसी बीमा कंपनी को पैसे नहीं देने हैं, यह गैस कंपनियों की जिम्मेदारी है।
  • हमेशा सिलेंडर की 'ड्यू डेट' चेक करके ही लें, क्योंकि एक्सपायर्ड सिलेंडर पर क्लेम मिलना मुश्किल हो सकता है।
  • अपने पड़ोसियों को भी इस अधिकार के बारे में बताएं ताकि जरूरत पड़ने पर किसी की मदद हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed