{"_id":"69b6316646d463d4520794fd","slug":"lpg-png-new-rule-for-cylinder-distribution-kya-png-connection-walo-ko-cylinder-nahi-milega-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: LPG किल्लत के बीच अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया सिलिंडर, रिफिल पर भी रोक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: LPG किल्लत के बीच अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया सिलिंडर, रिफिल पर भी रोक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:11 AM IST
सार
LPG New Rule: मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से देशभर में एलपीजी को लेकर को बवाल चल रहा है, उसके बीच अब सरकार ने एक नया फैसला लागू किया है। जिसके अंर्तगत कुछ खास लोगों को एलपीजी सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। ये कौन लोग हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
LPG किल्लत के बीच अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
New Rules For LPG New Connection and Refiling: मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से देशभर में एलपीजी को लेकर चल रहे बढ़ते दबाव के बीच अब सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला किया है। इस फैसले के तहत कुछ खास लोगों को अब एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि सीमित गैस संसाधनों का इस्तेमाल उन लोगों तक पहुंचे जो केवल सिलेंडर पर निर्भर हैं और जिनके पास अन्य विकल्प मौजूद नहीं हैं।
Trending Videos
LPG किल्लत के बीच अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया सिलिंडर
- फोटो : Adobe stock
जानें क्या है नया नियम?
सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर घरेलू गैस वितरण में बदलाव का ऐलान किया। नए नियमों के तहत, जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, वे अब एलपीजी सिलेंडर के लिए पात्र नहीं होंगे। इसका मतलब साफ है कि PNG वाले उपभोक्ता न तो नया एलपीजी कनेक्शन ले पाएंगे और न ही अपने पुराने सिलिंडर की रिफिलिंग करा पाएंगे।

एलपीजी करना होगा सरेंडर
इतना ही नहीं सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि किसी उपभोक्ता के पास दोनों कनेक्शन पीएनजी और एलपीजी एक साथ हैं, तो उन्हें तत्काल अपने एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करना होगा। सरेंडर करने पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्यों लिया गया फैसला
इस बदलाव का उद्देश्य देश में गैस संसाधनों का सही और प्रभावी वितरण करना है। सरकार चाहती है कि जिनके पास PNG का विकल्प मौजूद है, वे सिलेंडर छोड़ दें ताकि सीमित संसाधन केवल उन लोगों तक पहुंचे जो एलपीजी पर पूरी तरह निर्भर हैं।

नई नीति के तहत PNG वाले उपभोक्ता अब नए एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर उन घरों तक पहुंचे जिनके पास अन्य गैस विकल्प मौजूद नहीं हैं।