सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: सिलिंडर डिलीवरी के समय आने वाला 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' कब और किसे देना चाहिए? जानें नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 14 Apr 2026 01:54 PM IST
सार

DAC Code For Gas Booking: ईरान-अमेरिका तनाव के कारण देश में एलपीजी की किल्लत बढ़ गई है। आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस कनेक्शन धारकों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके लिए सुरक्षित डिलीवरी हेतु DAC सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है। आइए जानते हैं यह कोड कब और किसे देना होता है।

विज्ञापन
LPG Security Alert When and to Whom Should You Give the Delivery Authentication Code Know Rules
डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड कब और किसे देना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

LPG Cylinder delivery otp rules: एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी को सुरक्षित बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। यह 4 अंकों का कोड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तब आता है जब आप सिलिंडर बुक करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिलिंडर सही पते पर और सही उपभोक्ता को ही मिला है। 



अब बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि इस कोड को कब और किसे बताना चाहिए, क्योंकि अगर ये कोड किसी गलत व्यक्ति को आप बताते हैं तो आपके नाम पर बुक किया गया सिलिंडर किसी और को बेचा जा सकता है और गैस बुकिंग में लगा पैसा भी गायब हो सकता है। इसलिए आइए समझते हैं कि सिलिंडर लेते समय आपको किन नियमों का पालन करना चाहिए।

Trending Videos
LPG Security Alert When and to Whom Should You Give the Delivery Authentication Code Know Rules
डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड - फोटो : Adobe Stock

DAC कोड कब और किसे देना चाहिए?

  • जब डिलीवरी मैन आपके घर सिलिंडर लेकर आए, तभी उसे यह कोड दिखाएं या बताएं।
  • कोड देने से पहले सिलिंडर की सील चेक करें और वजन करवा लें, संतुष्ट होने पर ही प्रक्रिया पूरी करें।
  • यह कोड सिर्फ अपनी गैस एजेंसी के आधिकारिक डिलीवरी मैन को ही दें, किसी अंजान फोन कॉल पर कभी न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Security Alert When and to Whom Should You Give the Delivery Authentication Code Know Rules
डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड - फोटो : Adobe Stock

कोड साझा न करने या गलत होने पर क्या होगा?

  • अगर आप कोड नहीं देते या यह गलत होता है, तो डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी।
  • बिना कोड के डिलीवरी मैन सिस्टम में एंट्री नहीं कर पाएगा, जिससे आपका ऑर्डर पेंडिंग रह सकता है।
  • अगर ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हुआ, तो आपकी गैस सब्सिडी आने में दिक्कत हो सकती है।
  • एक डिलीवरी पूरी न होने तक सिस्टम अक्सर दूसरी बुकिंग की अनुमति नहीं देता है।
LPG Security Alert When and to Whom Should You Give the Delivery Authentication Code Know Rules
मोबाइल पर आए कोड तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

अगर मोबाइल पर कोड न आए तो क्या करें?

  • कई बार नेटवर्क की समस्या के कारण कोड नहीं आता, ऐसी स्थिति में ये उपाय करें।
  • अगर आपका नंबर बदल गया है, तो डिलीवरी मैन के ऐप के जरिए ही अपना नया नंबर तुरंत अपडेट करवाएं।
  • समस्या का समाधान न होने पर अपनी गैस एजेंसी को फोन करें और वहां से सहायता प्राप्त करें।
विज्ञापन
LPG Security Alert When and to Whom Should You Give the Delivery Authentication Code Know Rules
डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड - फोटो : Adobe Stock
धोखाधड़ी से बचने के आसान टिप्स
  • डिलीवरी मैन के आने से पहले अपना रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पास रखें ताकि देरी न हो।
  • ध्यान रखें यह सिस्टम आपकी सुरक्षा के लिए है, कोड साझा करने में जल्दबाजी न करें और नियमों का पालन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed