सब्सक्राइब करें

Credit Card: क्रेडिट कार्ड के चक्कर में खराब हो गया है सिबिल स्कोर? तो इस एक कदम से फिर से हो सकता है 750+

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 14 Apr 2026 05:04 PM IST
सार

Cibil Score Increase Tips: अगर क्रेडिट कार्ड की ईएमआई न भरने के कारण आपकी सिबिल स्कोर खराब हो गया है, तो आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपने सिबिल स्कोर को फिर से अच्छा कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to increase cibil score credit score kaise badhyein
कैसे बढ़ाएं सिबिल स्कोर? - फोटो : Amar Ujala

Credit Card Cibil Score: आज के समय में लोग क्रेडिट कार्ड काफी बनवाते हैं। वहीं, देखने में आया है कि कई लोग तो शौक-शौक में क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन जब वे क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं तो उन्हें दिक्कतें होती हैं।



इसमें सबसे पहले तो बैंक कॉल मैसेज आना और फिर सिबिल स्कोर का कम होना शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के चक्कर में खराब हुए सिबिल स्कोर को आप फिर से ठीक कर सकते हैं? चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

Trending Videos
how to increase cibil score credit score kaise badhyein
कैसे बढ़ाएं सिबिल स्कोर? - फोटो : AdobeStock

कैसे सही करें सिबिल स्कोर?

पहला तरीका

  • सबसे पहले तो कोशिश करें बची हुई क्रेडिट कार्ड की पूरी पेमेंट को निपटा दें
  • अगर आप पूरी पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं तो आप सेटलमेंट भी करवा सकते हैं
  • फिर कुछ महीनों-वर्षों में आपका सिबिल स्कोर ठीक हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to increase cibil score credit score kaise badhyein
कैसे बढ़ाएं सिबिल स्कोर? - फोटो : Freepik

दूसरा तरीका

  • आप दूसरे बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं
  • फिर इस क्रेडिट कार्ड को बनवाकर इस पर कोई सामान ईएमआई पर लेकर आप उसकी पेमेंट समय पर करके भी अपने सिबिल स्कोर को बेहतर कर सकते हैं
how to increase cibil score credit score kaise badhyein
कैसे बढ़ाएं सिबिल स्कोर? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • सिबिल स्कोर को सही करने का तीसरा तरीका है एफडी
  • कई बैंक आपको बतौर ग्राहक ये ऑफर देते हैं कि आप एफडी करवाएं और उस पर क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
how to increase cibil score credit score kaise badhyein
कैसे बढ़ाएं सिबिल स्कोर? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें आपको बैंक की लिमिट के अनुसार, 10000, 20000 या 50000 जैसे अमाउंट की एफडी करवानी होती है
  • फिर बैंक आपको एफडी वाले अमाउंट के 90% वाली लिमिट का क्रेडिट कार्ड देता है
  • आप इससे कोई सामान ईएमआई पर लेकर और उसकी पेमेंट टाइम पर करके अपने सिबिल स्कोर को ठीक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed