Riding Without Insurance Punishment: भारत में सड़क पर वाहन चलाने के लिए 'थर्ड पार्टी इंश्योरेंस' का होना कानूनी रूप से अनिवार्य है, लेकिन बहुत से लोग इसे हल्के में लेते हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत, बिना वैध बीमा के बाइक चलाना न सिर्फ आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में आपको भारी वित्तीय संकट में भी डाल सकता है।
{"_id":"69de25735b104e6dc0061bd9","slug":"bike-insurance-rules-know-the-heavy-fines-and-legal-penalties-for-riding-without-a-valid-policy-in-india-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: बिना इंश्योरेंस बाइक चलाने पर कितना जुर्माना लगता है? जानकर नहीं होगा भरोसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: बिना इंश्योरेंस बाइक चलाने पर कितना जुर्माना लगता है? जानकर नहीं होगा भरोसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:00 PM IST
सार
Motor Vehicle Act Penalties India: बहुत से लोगों का बाइक इश्योरेंस खत्म होता है तो उसे रिन्यू नहीं कराते हैं। ऐसे में अगर कभी बिना इश्योरेंस वाली बाइक को रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस पकड़ती है तो उसपर जुर्माना लगना तय है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
बाइक का इश्योरेंस खत्म होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : Adobestock
Trending Videos
क्या है कानूनी सजा?
- फोटो : अमर उजाला
जुर्माना और कानूनी दंड
- अगर आप पहली बार बिना बीमा के पकड़े जाते हैं, तो आपको ₹2,000 का जुर्माना या 3 महीने तक की जेल हो सकती है।
- अगर आप दोबारा इसी गलती के साथ पकड़े जाते हैं, तो जुर्माने की राशि बढ़कर ₹4,000 हो जाती है।
- कई मामलों में पुलिस आपका चालान सीधे कोर्ट भेज देती है, जिससे कानूनी प्रक्रिया और लंबी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना होने पर बाइक की मरम्मत का पूरा खर्च उठाना पड़ता है?
- फोटो : Adobe Stock
बीमा न होने के अन्य बड़े नुकसान
- दुर्घटना होने पर बाइक की मरम्मत का पूरा खर्च आपको अपनी जेब से उठाना होगा।
- अगर आपकी बाइक से किसी दूसरे व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान होता है, तो उसका हर्जाना भी आपको व्यक्तिगत रूप से भरना पड़ेगा।
- बार-बार नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग आपकी बाइक का रजिस्ट्रेशन भी कैंसल कर सकता है।
जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Graphics (अमर उजाला ग्राफिक्स)
डिजिटल दौर में कैसे बचें चालान से?
- अपनी बीमा पॉलिसी को सरकारी ऐप्स (mParivahan और DigiLocker) में अपलोड करके रखें, डिजिटल कॉपी पूरी तरह मान्य है।
- पॉलिसी खत्म होने से कम से कम एक सप्ताह पहले उसे रिन्यू कराएं ताकि 'कवरेज' में कोई गैप न आए।
- समय-समय पर 'परिवहन सेवा' पोर्टल पर जाकर अपने वाहन का इंश्योरेंस स्टेटस चेक करते रहें।
विज्ञापन
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
- फोटो : Adobe Stock
क्यों जरूरी है इंश्योरेंस?
- वैध इंश्योरेंस होने पर आप बेफिक्र होकर सड़क पर सफर कर सकते हैं।
- कुछ सौ रुपयों का प्रीमियम आपको भविष्य में होने वाले लाखों के नुकसान से बचा सकता है।
