सब्सक्राइब करें

LPG Gas Cylinder Crisis: नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर तो कैसे बनाएं खाना? यहां जानें कुछ तरीके

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 11 Mar 2026 01:59 PM IST
सार

LPG Shortage: जिस तरह से अलग-अलग शहरों में एलपीजी की किल्लत दिखाई दे रही है। उससे लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आपको एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है तो आप कुछ विकल्पों की तरफ जा सकते हैं।

विज्ञापन
LPG Shortage: Easy Cooking Alternatives When Gas Cylinders Are Not Available
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

LPG Shortage Crisis In India: देश के अलग-अलग शहरों से एलजीपी गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली से लेकर यूपी और मुंबई से लेकर कोलकाता तक ये समस्या देखी जा रही है। यही नहीं, गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढोतरी भी देखी गई।

ऐसे में एलपीजी की किल्लत की वजह से हर कोई चिंता में है कि गैस न होने पर क्या होगा? घरों की गृहणी से लेकर होटल-रेस्टोरेंट के मालिक तक चिंता में हैं। अगर आप भी गैस की दिक्कतों की वजह से परेशान हैं, तो आप कुछ और विकल्प अपना सकते हैं जिससे आपकी कुकिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। चलिए जानते हें ये ऑप्शन क्या हो सकते हैं।

Trending Videos
LPG Shortage: Easy Cooking Alternatives When Gas Cylinders Are Not Available
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

गैस न होने पर कैसे बनाएं खाना?

पहला तरीका

  • आप इंडक्शन कुकटॉप ले सकते हैं
  • आज के समय में कई लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं
  • खासतौर पर पीजी-मेस में रहने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Shortage: Easy Cooking Alternatives When Gas Cylinders Are Not Available
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • कुकिंग के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें गैस की जरूरत नहीं होती है
  • इंडक्शन बिजली से चलता है
  • ये आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 2000 रुपये से हो जाती है
LPG Shortage: Easy Cooking Alternatives When Gas Cylinders Are Not Available
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • आप गैस की जगह पर इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • ये बिजली से चलता है
  • इसमें आप दाल, चावल, सूप और सब्जियां आदि बना सकते हैं
  • आपको ये लगभग 2000 रुपये की शुरुआती कीमत से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह मिल सकता है
विज्ञापन
LPG Shortage: Easy Cooking Alternatives When Gas Cylinders Are Not Available
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe stock

तीसरा तरीका

  • आप माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
  • वैसे तो कई लोग इसका इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए करते हैं, लेकिन आप इसमें खाना बना भी सकते हैं और चीजें बेक भी कर सकते हैं
  • ये आपको लगभग 5000 रुपये की शुरुआती कीमत से मिल सकता है
  • माइक्रोवेव ओवन को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed