{"_id":"69b1172398939cd8dd0f1106","slug":"what-is-the-importance-of-air-bag-in-car-2026-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Safety Tips: गाड़ी में एयरबैग होना कितना जरूरी है? कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Safety Tips: गाड़ी में एयरबैग होना कितना जरूरी है? कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:59 PM IST
सार
Importance Of Airbag: आपने अक्सर सुना होगा कि गाड़ी खरीदते समय एयर बैग अवश्य चेक करना चाहिए, पर इसकी जरूरत क्या है आज हम इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
गाड़ी में एयरबैग होना कितना जरूरी है?
- फोटो : Freepik
Why Airbags are important in Cars: आपने अक्सर सुना होगा कि गाड़ी खरीदते समय एयरबैग अवश्य चेक करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एयरबैग सिर्फ एक डेकोरेटिव फीचर नहीं बल्कि जीवन रक्षक सुरक्षा उपकरण है? बहुत से लोग तो गाड़ी खरीदते समय एयरबैग की क्वालिटी तक चेक नहीं करते। पर, ये काफी अहम है।
Trending Videos
गाड़ी में एयरबैग होना कितना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
कितने प्रकार के होते हैं एयरबैग?
सबसे पहले जान लें कि आजकल की गाड़ियों में कई प्रकार के एयरबैग होते हैं। फ्रंट एयरबैग्स चालक और सामने बैठे पैसेंजर की सुरक्षा करते हैं, साइड एयरबैग्स साइड टक्कर में सुरक्षा प्रदान करते हैं और कर्टेन एयरबैग्स सिर और गर्दन को साइड इम्पैक्ट से बचाते हैं। गाड़ी खरीदते समय इन सभी एयरबैग्स की मौजूदगी और कार्यक्षमता देखना महत्वपूर्ण है।

एयरबैग कैसे काम करता है?
एयरबैग एक जीवन रक्षक सुरक्षा उपकरण है। सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति में यह सवारों के सिर, गर्दन और छाती को गंभीर चोटों से बचाता है। आमतौर पर, अगर गाड़ी में एयरबैग मौजूद नहीं होता तो हल्की टक्कर में भी गंभीर चोटें लग सकती हैं। एयरबैग का सही समय पर खुलना दुर्घटना के प्रभाव को काफी कम कर देता है।

कैसे करें एयरबैग की जांच?
गाड़ी खरीदने से पहले एयरबैग सिस्टम की जांच करना जरूरी है। इसमें आपको डैशबोर्ड पर एयरबैग इंडिकेटर लाइट और सिस्टम की सही कार्यप्रणाली देखनी चाहिए। ये सुनिश्चित करता है कि दुर्घटना के समय एयरबैग सही समय पर खुले और सवारों की सुरक्षा करे।

सेकंड हैंड गाड़ी में एयरबैग कैसे चेक करें?
पुरानी गाड़ियों में एयरबैग की कार्यक्षमता जांचना और टेस्ट कराना जरूरी है। समय के साथ एयरबैग सिस्टम की सेंसर या इलेक्ट्रॉनिक्स में खराबी आ सकती है। किसी विश्वसनीय सर्विस सेंटर में जाकर इसकी जाँच कराना सुरक्षा के लिए आवश्यक है।