सब्सक्राइब करें

Charger Cleaning Tips: क्या किसी चार्जर को गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है? जानें ऐसा करने पर क्या होगा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 11 Mar 2026 02:48 PM IST
सार

Right Way To Clean The Mobile Charger: मोबाइल का चार्जर इस्तेमाल करते-करते अक्सर गंदा हो जाता है, जिसे अक्सर लोग गीले कपड़े से पोछ देते हैं। क्या ऐसा करना चाहिए? यहां हम इस बारे में बात करेंगे। 

विज्ञापन
right way to clean the mobile charger at home mobile ka charger kaise saaf karen
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
How To Clean Mobile Charger: जिस तरह से मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन है, उसके साथ-साथ चार्जर और केबल भी रोजाना इस्तेमाल होते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ये गंदे हो जाते हैं और उनमें धूल, मिट्टी या हाथों की गंदगी जम जाती है। 

अक्सर लोग इन्हें गीले कपड़े से पोछ देते हैं, लेकिन क्या यह सही तरीका है? तो इसका जवाब है नहीं, गीला कपड़ा इस्तेमाल करने से केबल या चार्जर का इलेक्ट्रॉनिक हिस्सा नुकसान में आ सकता है। इसलिए सही सफाई के तरीके जानना जरूरी है। खासकर सफेद चार्जर और केबल जल्दी गंदे दिखते हैं और इन्हें सुरक्षित तरीके से साफ रखना आवश्यक है। 

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने मोबाइल चार्जर और केबल को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से साफ किया जा सकता है, ताकि यह लंबे समय तक काम करें और आपकी सुरक्षा भी बनी रहे।
 
Trending Videos
right way to clean the mobile charger at home mobile ka charger kaise saaf karen
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले चार्जर को प्लग से हटा दें

चार्जर और केबल को साफ करने से पहले हमेशा बिजली से हटा दें। प्लग लगा हुआ चार्जर साफ करना खतरनाक हो सकता है और शॉर्ट सर्किट या झटका लगने का जोखिम बढ़ा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
right way to clean the mobile charger at home mobile ka charger kaise saaf karen
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
चार्जर इस्तेमाल करने के लिए कैसा कपड़ा इस्तेमाल करें?

धूल और मिट्टी हटाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है सूखे कपड़े या माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल। यह चार्जर की सतह को खरोंच नहीं करता और हल्के से पोछने पर धूल आसानी से हट जाती है।

right way to clean the mobile charger at home mobile ka charger kaise saaf karen
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
सफाई के लिए हल्का एल्कोहल इस्तेमाल करें?

अगर चार्जर पर गहरी गंदगी या दाग हैं, तो 70%  आइसोप्रोपिल अल्कोहल का इस्तेमाल करें। इसको एक कागज़ या मुलायम कपड़े पर थोड़ी मात्रा लगाकर हल्के हाथ से चार्जर और केबल को पोछें। ध्यान दें कि एल्कोहल सीधे इलेक्ट्रॉनिक हिस्से में न जाए।

विज्ञापन
right way to clean the mobile charger at home mobile ka charger kaise saaf karen
चार्जर साफ करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सॉकेट और कनेक्टर को कैसे साफ करें?

चार्जर के कनेक्टर और सॉकेट में अक्सर धूल जम जाती है, जिससे चार्जिंग धीमी या रुक-रुक कर होती है। टूथपिक या सॉफ्ट ब्रश की मदद से इसे सावधानी से साफ करें। तेज़ दबाव न डालें, ताकि पिन या तारों को नुकसान न पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed