LPG Cylinder Shortage: इजरायल और अमेरिका की ईरान से चल रही लड़ाई का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। जहां पहले पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर चर्चाएं तेज थी, तो वहीं अब एलपीजी की भारी किल्लत देश के अलग-अलग शहरों में देखने को मिल रही हैं।
देशभर में LPG संकट: क्या PG और मेस में रहने वाले लोगों का बढ़ सकता है किराया? यहां जानें मौजूदा हालात
Gas Cylinder Ki Shortage Kyo Ho Rahi Hai: अगर आप भी पीजी या मेस में रहते हैं, तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपके किराए में इजाफा हो। माना जा रहा है कि गैस सिलेंडरों की कमी के कारण हॉस्टल मालिक ऐसा फैसला ले सकते हैं।
मौजूदा हालात क्या कह रहे हैं?
- दिल्ली से लेंकर मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की दिक्कतें देखने को मिल रही हैं
- रोस्टोंरेंट एसोसिएशन की मानें तो पिछले कुछ दिनों से एलपीजी की सप्लाई अनियमित हो गई है
- मुंबई होटल्स एंड रोस्टोरेंस्ट्स एसोसिएशन यानी एएचआरए के मुताबिक, शहर के लगभग 20 प्रतिशत होटल एलपीजी गैस न होने के कारण बंद हो चुके हैं
श्मशान भट्टियां बंद
- पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी पीएमसी ने एक नोटिस जारी किया है
- इस नोटिस में बताया गया है कि पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के निर्देशों के बाद उन श्मशान भट्टियों को कुछ समय के लिए बंद करने के लिए कहा गया है, जो गैस से चलती हैं
- ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी खपत के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन सप्लाई को प्राथमिकता दी है
क्या बढ़ सकता है पीजी-मेस का किराया?
चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों के पीजी मालिकों की मानें तो उन्हें सिर्फ 25 प्रतिशत (जरूरत 100 प्रतिशत है) ही सिलेंडर मिल पा रहे हैं
ऐसे में लागत बढ़ने से हो सकता है कि पीजी-मेस की फीस को बढ़ाया जा सके
माना जा रहा है कि अगर एलपीजी की कमी जल्द दूर नहीं होती, तो पीजी-मेस के किराए में 10 से 15 फीसदी वृद्धि हो सकती है
गैस की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
- भारत सरकार ने गैस की किल्लत को देखते हुए पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (ECA 1955) लागू किया
- सरकार ने रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है
- गैस बुकिंग के बीच 25 दिनों का अनिवार्य अंतर तय करने के लिए कहा गया है
- घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार 40 देशों से आपूर्ति बढ़ा रही है