Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Indian Railways Revises Timings of 4 Vande Bharat Express Trains Know Complete Details
{"_id":"69aff11affb5ccf281062589","slug":"indian-railways-revises-timings-of-4-vande-bharat-express-trains-know-complete-details-2026-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: भारतीय रेलवे ने 4 वंदे भारत ट्रेनों की बदली टाइमिंग, सफर करने से पहले जान लें डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने 4 वंदे भारत ट्रेनों की बदली टाइमिंग, सफर करने से पहले जान लें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:48 PM IST
सार
अगर आप निकट भविष्य में वंदे भारत ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारतीय रेलवे ने कुछ वंदे भारत ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Vande Bharat Train
- फोटो : ANI
Link Copied
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। अगर आप वंदे भारत ट्रेन से कहीं पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इस बारे में जानना जरूरी है। रेलवे के मुताबिक नया टाइम-टेबल 15 मार्च 2026 से लागू हो जाएगा। वे ट्रेनें जिनकी टाइमिंग बदली गई है उनमें काचीगुड़ा-यसवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, यसवंतपुर-काचीगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कलाबुरगी-SMVT बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और SMVT बेंगलुरु-कलाबुरगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। अगर आप निकट भविष्य में इन ट्रेनों से कहीं पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको नया टाइम-टेबल जरूर देखना चाहिए।
Trending Videos
2 of 5
Vande Bharat Train
- फोटो : ANI
काचीगुड़ा से यसवंतपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20703) के समय में हिंदुपुर स्टेशन पर बदलाव किया गया है। यह ट्रेन सितंबर 2023 में शुरू की गई थी और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में चलती है। पहले यह ट्रेन हिंदुपुर स्टेशन पर 15:48 बजे पहुंचती थी, लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह स्टेशन पर 15:55 पर पहुंचेगी होगा। इस स्टेशन पर अब ट्रेन सात मिनट देरी से पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Vande Bharat Train
- फोटो : संवाद
वहीं यसवंतपुर से काचीगुड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20704) के समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में चलती है। रेलवे ने हिंदुपुर स्टेशन पर इसके आगमन के समय में बदलान किया गया है। पहले यह ट्रेन 12:08 बजे स्टेशन पर पहुंचती थी। वहीं नए टाइम-टेबल के मुताबिक अब यह 12:17 बजे पहुंचेगी।
4 of 5
Vande Bharat Train
- फोटो : Adobe Stock
कलाबुरगी से SMVT बेंगलुरु जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22231) के दो स्टेशनों पर भी समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन करीब 550 किलोमीटर की दूरी तय करती है और सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिनों में चलती है। नए शेड्यूल के अनुसार अब यह श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 11:13 बजे पहुंचेगी, पहले इसका समय 11:00 बजे था। इसके अलावा यलहंका स्टेशन पर भी ट्रेन का समय बदला गया है और अब यह 12:58 बजे उस स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 5
Vande Bharat Train
- फोटो : Adobe Stock
SMVT बेंगलुरु से कलाबुरगी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22232) के समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में चलती है। रेलवे के नए शेड्यूल के अनुसार यलहंका स्टेशन पर इसका आगमन समय 15:05 बजे से बदलकर 15:09 कर दिया है। इसके अलावा श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर ट्रेन अब 16:23 बजे की जगह 16:45 बजे पहुंचेगी। इस कारण यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि यात्रा से पहले ट्रेन का नया समय जरूर जांच लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।