सब्सक्राइब करें

What Is ECA 1955: क्या होता है ECA? यहां आसान भाषा में समझें, जानें इसके उल्लंघन पर क्या सजा मिलेगी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 10 Mar 2026 04:45 PM IST
सार

What Is ECA Act 1955: आज देशभर में गैस की किल्लत को देखते हुए ECA लागू कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के बीच इस चीज को लेकर एक बड़ा संशय है कि आखिर ये है क्या..? इस लेख में आपको इस सवाल का सही जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
what is Essential Commodities Act which imposed in india after LPG shortage in hindi
जानें क्या होता है ECA 1955? - फोटो : अमर उजाला

What is Essential Commodities Act 1955:  मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इसके चलते भारत में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है और कई शहरों से गैस सिलेंडर की कमी और डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार ने कदम उठाते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (ECA 1955)  लागू किया है।



ये कानून जरूरी वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और व्यापार को नियंत्रित करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। इसके तहत सरकार यह सुनिश्चित कर सकती है कि आम जनता को आवश्यक सामान उचित मूल्य पर और पर्याप्त मात्रा में मिल सके। इस अधिनियम का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी जरूरी वस्तु की कमी या जमाखोरी का खतरा हो।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आवश्यक वस्तु अधिनियम क्या है, इसके मुख्य उद्देश्य क्या हैं, इसे कब लागू किया जाता है।

 

Trending Videos
what is Essential Commodities Act which imposed in india after LPG shortage in hindi
जानें क्या होता है ECA 1955? - फोटो : Adobe stock
क्या है ECA 1955? 

आवश्यक वस्तु अधिनियम एक महत्वपूर्ण कानून है जिसके जरिए सरकार जरूरी वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और व्यापार को नियंत्रित कर सकती है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को जरूरी सामान उचित कीमत पर और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is Essential Commodities Act which imposed in india after LPG shortage in hindi
जानें क्या होता है ECA 1955? - फोटो : Adobe Stock
ECA 1955 लागू करने का उद्देश्य क्या है ?

इस कानून का प्रमुख उद्देश्य जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और काला बाजारी को रोकना है। जब बाजार में किसी आवश्यक वस्तु की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश होती है, तब सरकार इस अधिनियम के तहत हस्तक्षेप कर सकती है। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि आम लोगों को जरूरी सामान उचित मूल्य पर मिल सके।

 
what is Essential Commodities Act which imposed in india after LPG shortage in hindi
जानें क्या होता है ECA 1955? - फोटो : Adobe stock
किन पर लागू होता है ECA 1955?

यह कानून मुख्य रूप से व्यापारियों, उत्पादकों और वितरण से जुड़े लोगों पर लागू होता है। सरकार जरूरत पड़ने पर यह तय कर सकती है कि कोई व्यापारी या कंपनी किसी आवश्यक वस्तु का कितना स्टॉक अपने पास रख सकती है।

 
विज्ञापन
what is Essential Commodities Act which imposed in india after LPG shortage in hindi
जानें क्या होता है ECA 1955? - फोटो : Adobe Stock
कब लागू किया जाता है ECA 1955?

जब किसी जरूरी वस्तु जैसे अनाज, दाल, खाद्य तेल, दवाइयां, मास्क या एलपीजी जैसी चीजों की कमी की आशंका होती है, तब सरकार इस कानून का इस्तेमाल करती है। इसके तहत सरकार स्टॉक लिमिट तय कर सकती है और व्यापारियों तथा उत्पादकों को कानून के दायरे में ला सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed