वर्तमान समय में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मध्य पूर्व में किसी भी तरह का टकराव वैश्विक तेल और गैस बाजार को सीधे तौर पर प्रभावित करने का काम करता है। इसका सीधा असर एलपीजी जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाली गैस पर भी पड़ रहा है। बीते 7 मार्च को एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। भारत समेत कई देशों में करोड़ों घरों में भोजन बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोग में आता है। इस कारण इसकी सप्लाई और कीमतें अंतरराष्ट्रीय हालात से जुड़ी रहती हैं। अगर वैश्विक स्थिति में जरा भी हलचल या तनाव होता है तो इस स्थिति में इसका सीधा असर एलपीजी गैस पर भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि एलपीजी गैस कैसे बनती है और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध ईरान का संबंध इससे क्या है?
LPG Gas: क्या है LPG? कैसे बनती है यह गैस और क्या है ईरान संकट से इसका कनेक्शन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:31 PM IST
सार
मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ऊर्जा बाजार फिर चर्चा में है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी खींचतान का असर तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई पर पड़ सकता है, जिसमें एलपीजी भी शामिल है।
विज्ञापन