सब्सक्राइब करें

LPG Gas: क्या है LPG? कैसे बनती है यह गैस और क्या है ईरान संकट से इसका कनेक्शन

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 03:31 PM IST
सार

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ऊर्जा बाजार फिर चर्चा में है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी खींचतान का असर तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई पर पड़ सकता है, जिसमें एलपीजी भी शामिल है।

विज्ञापन
LPG Explained: How LPG Is Produced Know Its Connection With Iran
How LPG Gas Made - फोटो : Adobestock

वर्तमान समय में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मध्य पूर्व में किसी भी तरह का टकराव वैश्विक तेल और गैस बाजार को सीधे तौर पर प्रभावित करने का काम करता है। इसका सीधा असर एलपीजी जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाली गैस पर भी पड़ रहा है। बीते 7 मार्च को एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। भारत समेत कई देशों में करोड़ों घरों में भोजन बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोग में आता है। इस कारण इसकी सप्लाई और कीमतें अंतरराष्ट्रीय हालात से जुड़ी रहती हैं। अगर वैश्विक स्थिति में जरा भी हलचल या तनाव होता है तो इस स्थिति में इसका सीधा असर एलपीजी गैस पर भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि एलपीजी गैस कैसे बनती है और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध ईरान का संबंध इससे क्या है?

Trending Videos
LPG Explained: How LPG Is Produced Know Its Connection With Iran
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनती है एलपीजी गैस?

एलपीजी दो गैसों से मिलकर बनती है। इनमें प्रोपेन और ब्यूटेन शामिल हैं। इन गैसें को कच्चे तेल की रिफाइनिंग और प्राकृतिक गैस के प्रसंस्करण के दौरान अलग किया जाता है। क्रूड ऑयल को जब रिफाइनरी में प्रोसेस किया जाता है उस दौरान कई तरह के ईंधन और गैसें निकलती हैं। इन्हीं गैसों में से प्रोपेन और ब्यूटेन को अलग करके उच्च दबाव में तरल रूप में बदल दिया जाता है। इसे ही एलपीजी कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Explained: How LPG Is Produced Know Its Connection With Iran
LPG Gas - फोटो : Freepik

तरल रूप में होने के कारण से इसे सिलेंडर या टैंकर में आसानी से रखकर ट्रांसफोर्ट किया जा सकता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारत में एलपीजी की बड़ी मात्रा घरेलू रिफाइनरियों में तैयार की जाती है। हालांकि, देश में बढ़ती मांग के कारण इसका एक बड़ा हिस्सा आयात भी करना पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में कई देश एलपीजी के बड़े उत्पादक हैं। इनमें मध्य पूर्व के देश अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

LPG Explained: How LPG Is Produced Know Its Connection With Iran
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

ईरान की गिनती दुनिया के बड़े तेल और गैस भंडार वाले देशों में की जाती है। ईरान में प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल के विशाल भंडार मौजूद हैं। इनसे बड़ी मात्रा में एलपीजी भी तैयार की जाती है। वहीं बीते लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और राजनीतिक परिस्थितियों के कारण ईरान की ऊर्जा सप्लाई कई बार प्रभावित होती रही है। 

विज्ञापन
LPG Explained: How LPG Is Produced Know Its Connection With Iran
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

इन सब के बाद भी वैश्विक ऊर्जा बाजार में ईरान की मौजूदगी को नजरअंदाज करना मुश्किल काम है। ईरान के तेल और प्राकृतिक संसाधन संसाधन दुनिया के ऊर्जा संतुलन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में एलपीजी गैस की मांग और बढ़ सकती है। भारत सरकार देश में उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। इस कारण देश में एलपीजी गैस का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इस कारण वैश्विक उत्पादन, आयात व्यवस्था और ऊर्जा बाजार की स्थिति एलपीजी की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार असर डालती रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed