Check LPG Subsidy Online: मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अस्थिरता के कारण एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में आम आदमी के लिए 'गैस सब्सिडी' एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। अक्सर कई उपभोक्ताओं को यह पता ही नहीं चल पाता कि उनके खाते में सब्सिडी की राशि समय पर पहुंच रही है या नहीं।
{"_id":"69cfae9c6a0cd1ff2d0a208a","slug":"lpg-subsidy-status-2026-step-by-step-guide-to-check-gas-subsidy-in-your-bank-account-online-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: गैस सब्सिडी आपके खाते में आ रही है या नहीं? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: गैस सब्सिडी आपके खाते में आ रही है या नहीं? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:42 PM IST
सार
Gas Subsidy Not Received Solution: अक्सर लोग गैस सिलेंडर तो ऑर्डर कर देते हैं, लेकिन सब्सिडी खाते में आ रही है या नहीं, इसे लेकर उलझन में रहते हैं। डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी सब्सिडी का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी सब्सिडी
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
गैस सिलेंडर का सब्सिडी कैसे चेक करें
- फोटो : ANI
Step 1- माईएलपीजी पोर्टल के जरिए सब्सिडी चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल https://pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाएं।
- अपनी गैस कंपनी (इंडेन, एचपी, या भारत गैस) के सिलेंडर आइकन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Give your feedback online' पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर दिख रहे 'LPG' के विकल्प को चुनें।
- इसके बाद सबिडी कैटेगरी में जाकर 'Subsidy Related (PAHAL)' पर जाकर 'Subsidy Not Received' के विकल्प का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का सब्सिडी के बारे में जानें
- फोटो : Adobe Stock
Step 2- मोबाइल नंबर और एलपीजी आईडी से कैसे करें जांच?
- अगर आपको अपना ग्राहक नंबर याद नहीं है, तो भी आप स्टेटस देख सकते हैं।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें।
- सुरक्षा के लिए आपके फोन पर आए ओटीपी को भरें।
- स्क्रीन पर आपकी पिछली बुकिंग और सब्सिडी ट्रांसफर की पूरी सूची तारीख और बैंक नाम के साथ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
गैस सिलेंडर का सब्सिडी कैसे चेक करें
- फोटो : Adobe Stock
सब्सिडी न आने के मुख्य कारण और समाधान
- सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड और एलपीजी कनेक्शन से जुड़ा है।
- अगर आपने लंबे समय से अपनी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो सब्सिडी रुक सकती है।
- ध्यान रखें कि अगर आपकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹10 लाख से अधिक है, तो आप नियमानुसार सब्सिडी के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर सब्सिडी चेक करने की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
डिजिटल जागरूकता ही है बचत का सही रास्ता
- आज के समय में एलपीजी सब्सिडी मैनेज पूरी तरह से 'प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण' पर आधारित हो गया है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है।
- अक्सर छोटी-छोटी तकनीकी खामियों की वजह से सब्सिडी का पैसा अटक जाता है, जिसे आप स्टेट्स के जरिए समय पर पहचान सकते हैं।