सब्सक्राइब करें

पंचांग से लेकर मौसम की जानकारी देगी यह वैदिक घड़ी, जानिए क्या है इसमें खास

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 05:20 PM IST
सार

वहीं इसमें GMT के 24 घंटों को 30 मुहूर्त में बांटा गया है। इस घड़ी में आपको घंटे, मिनट, सेकेंड की सुई के अलावा पंचांग, मौसम, मुहूर्त और दूसरी तरह की धार्मिक जानकारी भी दिखेगी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Unveil World First Vedic Clock Know Interesting Facts
World First Vedic Clock - फोटो : मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण किया है। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है। इसमें दिन को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। यह घड़ी पूरी तरह से भारतीय परंपरा और विज्ञान पर आधारित विश्व की पहली वैदिक घड़ी है। इस घड़ी की खास बात यह है कि ये भारतीय काल गणना की प्राचीन समय से चलती आ रही परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है। यह वैदिक घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक समय की गणना करती है। सामान्य घड़ियों में 24 घंटों होते हैं। वहीं इसमें GMT के 24 घंटों को 30 मुहूर्त में बांटा गया है। इस घड़ी में आपको घंटे, मिनट, सेकेंड की सुई के अलावा पंचांग, मौसम, मुहूर्त और दूसरी तरह की धार्मिक जानकारी भी दिखेगी। 

Trending Videos
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Unveil World First Vedic Clock Know Interesting Facts
Vedic Clock - फोटो : AdobeStock

इन सब के अलावा इस घड़ी में आप ग्रह नक्षत्रों की स्थिति, सूर्य किस राशि में है, चंद्रमा किस नक्षत्र आदि चीजें भी देख सकेंगे। इस घड़ी में आप समय देखने के साथ साथ कई और चीजों के बारे में भी पता कर सकेंगे। इस घड़ी का मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Unveil World First Vedic Clock Know Interesting Facts
Vedic Clock - फोटो : AdobeStock

मोबाइल एप, उपयोगकर्ताओं को 3179 विक्रम पूर्व (श्रीकृष्ण के जन्म) से लेकर 7000 वर्षों से ज्यादा का विस्तृत पंचांग के बारे में बताता है। इसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्योहारों सभी की जानकारी शामिल है। इसमें आपको अलार्म की सुविधा भी दी गई है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Unveil World First Vedic Clock Know Interesting Facts
Vedic Clock - फोटो : AdobeStock

खास बात यह है कि इस एप में आपको वैदिक समय के साथ साथ आधुनिक समय की जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा मौसम, हवा की गती, आर्द्रता के बारे में भी बताया जाता है। विश्वस्तर पर इस एप का उपयोग किया जा सके इस कारण इसको 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Unveil World First Vedic Clock Know Interesting Facts
Vedic Clock - फोटो : AdobeStock

यह वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक दृष्टिकोण और संस्कृति का एक अद्भुत मेल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकर्पण किए जाने के बाद देशभर में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed