Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
MP Ladli Behna Yojana Online Registration: Check Documents and Application Process for 21 Years Age Group
{"_id":"6a4a2c65cf0a97a6570dae7e","slug":"mp-ladli-behna-yojana-online-registration-check-documents-and-application-process-for-21-years-age-group-2026-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Ladli Behna Yojana: अगर आपकी भी उम्र हो गई है 21 साल, तो हर महीने मिलेंगे ₹1500; ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
MP Ladli Behna Yojana: अगर आपकी भी उम्र हो गई है 21 साल, तो हर महीने मिलेंगे ₹1500; ऐसे करें आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:35 PM IST
सार
MP Ladli Behna Apply Online: लड़ली बहना योजना में बहुत सी महिलाएं नया रजिस्ट्रेशन कराना चाहती हैं, जिसको लेकर उनके मन में कई तरह के सवाल हैं। अगर आप भी इस योजना में नया आवेदन करने को सोच रही हैं, तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ladli Behna Yojana New Registration: मध्य प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' चलाई जा रही है। इस जनकल्याणकारी योजना के तहत प्रदेश की 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। ऐसे में अगर किसी लड़की की उम्र हाल ही में 21 वर्ष पूरी हुई है, तो वह भी अब इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ उठा सकती हैं।
बता दें कि लाड़ली बहना योजना में महिलाएं सीधे तौर पर स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं, इसके लिए योजना के तहत नया आवेदन (रजिस्ट्रेशन) करवाना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आइए इस लेख में जानते हैं।
2 of 5
आवेदन के लिए इन जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार
- फोटो : AdobeStock
आवेदन के लिए इन जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार
योजना का फॉर्म भरने के लिए आपके पास कुछ जरूरी कागजात होने चाहिए। इसमें आवेदिका का आधार कार्ड, परिवार की समग्र आईडी और स्वयं की व्यक्तिगत समग्र आईडी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक चालू मोबाइल नंबर और बैंक खाता पासबुक की जरूरत होगी। ध्यान रहे कि संयुक्त (जॉइंट) बैंक खाता इस योजना के लिए मान्य नहीं होता है।
3 of 5
बैंक खाते और समग्र में ये दो काम हैं सबसे जरूरी
- फोटो : AdobeStock
बैंक खाते और समग्र में ये दो काम हैं सबसे जरूरी
फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले दो सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी काम पूरे करवा लें। पहला, आपकी व्यक्तिगत समग्र आईडी का आधार ई-केवाईसी पूरी तरह अपडेट होना चाहिए। दूसरा, आपके बैंक खाते में आधार लिंक होने के साथ-साथ 'डीबीटी' यानी प्रत्यक्ष लाभ के लिए सक्रिय होना चाहिए, ताकि सरकारी पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खाते में ट्रांसफर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कहां और कैसे करना होगा नया आवेदन?
- फोटो : AdobeStock
कहां और कैसे करना होगा नया आवेदन?
लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है और इसके लिए आपको कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा आपके ही गांव की ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र या शहरों में वार्ड कार्यालयों पर विशेष पंजीकरण शिविर (कैंप) लगाए जाते हैं। आप इन केंद्रों पर जाकर वहां मौजूद कैंप प्रभारी या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से अपना ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- फोटो : AdobeStock
आवेदन की पूरी प्रक्रिया
जब आप शिविर में जाएंगी, तो अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और आपके फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री करेंगे। इस दौरान आवेदिका की मौके पर ही लाइव फोटो खींची जाएगी। फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा और आपको एक 'आवेदन पावती रसीद' दी जाएगी, जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित संभाल कर रखना होगा। इसके बाद आपके खाते में हर महीने 1500 रुपये आने लगेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।