Nail Cutter Knifes Uses: हम सभी अपने घरों में पर्सनल ग्रूमिंग और साफ-सफाई के लिए नेलकटर का इस्तेमाल रोजाना करते हैं। जब भी आप नेलकटर को ध्यान से देखते होंगे, तो आपको उसके मुख्य कटर के अलावा छोटे-छोटे दो अन्य ब्लेड या चाकू जैसे हिस्से भी दिखाई देते होंगे।
{"_id":"6a8329937065a7d61d01797a","slug":"nail-clipper-secrets-why-are-there-two-extra-blades-in-a-nail-cutter-hidden-uses-explained-in-hindi-2026-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nail-Cutter Knife Work: नेलकटर में क्यों होते हैं दो अन्य चाकू? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं इसका सही जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Nail-Cutter Knife Work: नेलकटर में क्यों होते हैं दो अन्य चाकू? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं इसका सही जवाब
Mon, 17 Aug 2026 09:02 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:02 PM IST
सार
Nail Cutter Uses: अक्सर ऐसा होता है कि लोग नेलकटर में मौजूद दो अन्य चाकूओं के बारे में नहीं समझ पाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग इन चाकूओं का अजीबोगरीब इस्तेमाल करते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आखिर इन चाकूओं का क्या काम होता है।
विज्ञापन
नेलकटर के फायदे
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले छोटे ब्लेड का असली काम क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले छोटे ब्लेड का असली काम क्या है?
- नेलकटर में मिलने वाला पहला छोटा और पतला ब्लेड असल में एक मिनी चाकू या पेपर कटर की तरह काम करता है।
- इस छोटे हिस्से की मदद से आप बिना किसी कैंची या ब्लेड को ढूंढे आसानी से कागजों, टेप या पैकेट के गत्ते काट सकते हैं।
- यह बहुत ज्यादा तेज धार वाला नहीं होता, इसलिए इसे इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित और आसान होता है।
दूसरे चाकू जैसी वस्तु और उसके उपयोग
- फोटो : Freepik
दूसरे चाकू जैसी वस्तु और उसके उपयोग
- नेलकटर में मौजूद दूसरा चाकू जैसा हिस्सा विशेष रूप से नाखूनों के कोनों में जमी हुई गंदगी या मैल को बाहर निकालने के लिए होता है।
- इसके अलावा, इस हिस्से का इस्तेमाल कई बार कोल्ड ड्रिंक की बोतल या अन्य ढक्कन जैसी चीजों को आसानी से खोलने के लिए भी किया जाता है।
- यह छोटा और मुड़ा हुआ हिस्सा रोजमर्रा के कई छोटे-मोटे कार्यों में एक बेहतरीन जुगाड़ साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेल फाइलर का सही और उपयोगी काम
- फोटो : Adobe Stock
नेल फाइलर का सही और उपयोगी काम
- नेलकटर में एक और मुख्य उपकरण होता है जिसे नेल फाइलर कहते हैं।
- यह नेलकटर में एक खुरदुरा सतह होता है जिसका इस्तेमाल नाखून काटने के बाद उनकी धार और खुरदुरेपन को चिकना करने के लिए किया जाता है।
- नाखून काटने के बाद कई बार किनारों पर नुकीले कोने रह जाते हैं, जिन्हें इस फाइलर से घिसकर बिल्कुल गोल और सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इन औजारों का इस्तेमाल के समय इन बातों का रखें ध्यान?
- फोटो : Adobe Stock
इन औजारों का इस्तेमाल के समय इन बातों का रखें ध्यान?
- नेलकटर के इन छोटे औजारों का इस्तेमाल करते समय हमेशा सावधानी बरतें ताकि आपकी उंगलियों या त्वचा को कोई चोट न पहुंचे।
- बच्चों की पहुंच से इन औजारों को हमेशा दूर रखें क्योंकि वे इसे खिलौना समझकर गलती से खुद को चोटिल कर सकते हैं।
- समय-समय पर नेलकटर की इन ब्लेड और फाइल्स को साफ करते रहें ताकि उन पर जंग न लगे और वे लंबे समय तक सही से काम करें।