सब्सक्राइब करें

Nautapa 2026: नौतपा में घर को भट्टी बनने से रोकना है? तो खिड़की-दरवाजे बंद करने का क्या है सही तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 27 May 2026 12:34 PM IST
सार

Best Time To Close Windows In Heatwave: इन दिनों गर्मी को प्रकोप उससे कोई अछूता नहीं है। उत्तर भारत में तो अधिकतर जगहों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक रह रहा है। ऐसे में अपने घर को ठंडा रखना काफी चुनौतिपूर्ण हो चुका है। इसलिए आइए समझते हैं कि अपने घर को इस नौतपा में कैसे ठंडा रख सकते हैं।

विज्ञापन
Nautapa 2026 Home Cooling: Scientific Way to Lock Windows and Doors to Keep Your House Cool Without AC
नौतपा में घर के खिड़की-दरवाजे कब बंद करना चाहिए? - फोटो : AI

How To Keep House Cool Without AC: मई के महीने में नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और आसमान से बरसती आग के चपेट में पूरा उत्तर भारत भट्टी की तरह तप रहा है। ऐसी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से अपने घर को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती रहती है। आम इंसान अक्सर ताजी हवा के चक्कर में दोपहर में भी खिड़कियां खुली छोड़ देता है, जिससे बाहर की खौलती हवा कमरे को और गर्म कर देती है। 



ऐसे में अगर आप घर को नौतपा के प्रकोप से बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। अगर आप सही समय पर खिड़की-दरवाजे बंद और चालू करने का नियम समझ लें, तो बिना एसी-कूलर के भी कमरे के तापमान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Nautapa 2026 Home Cooling: Scientific Way to Lock Windows and Doors to Keep Your House Cool Without AC
दिन और रात में खिड़की-दरवाजे लॉक करने का सही समय - फोटो : Amar Ujala

दिन और रात में खिड़की-दरवाजे लॉक करने का सही समय

  • जैसे ही सुबह धूप तेज होने लगे (लगभग 9 बजे के आसपास) और गर्म हवा की शुरुआत हो, घर की सभी मुख्य खिड़कियों और दरवाजों को बंद कर लें।
  • इस तरीके से दिनभर घर के अंदर की ठंडक लॉक रहेगी।
  • सूरज ढलने के बाद रात में या सुबह सूरज निकलने से ठीक पहले खिड़कियां जरूर खोलें, क्योंकि दिनभर के तपन के बाद दीवारों में जो गर्मी होती है वो रात के समय घर को गर्म करती हैं, ऐसे में आप जब दरवाजा खोलते हैं वो गर्मी बाहर निकलती है।
  • रात के समय में खिड़की दरवाजे खोलने का एक बड़ा कारण ये भी है कि रात की प्राकृतिक ठंडी और ताजी हवा घर के अंदर आ सके।
Trending Videos
Nautapa 2026 Home Cooling: Scientific Way to Lock Windows and Doors to Keep Your House Cool Without AC
पूरी तरह बंद करने के बजाय भारी पर्दों और खस का उपयोग - फोटो : Amar Ujala

पूरी तरह बंद करने के बजाय भारी पर्दों और खस का उपयोग

  • अगर घर में एसी नहीं है, तो खिड़की-दरवाजे बंद करते समय ध्यान रखें कि कमरे में वेंटिलेशन यानी हवा का हल्का निकास होना जरूरी है, ताकि अंदर उमस न बढ़े।
  • ध्यान रखें जिनके पास कूलर है वो भी घर में वेंटिलेशन का खास ध्यान रखें, वरना घर में उमस की वजह से तबियत खराब हो सकती है।
  • दरवाजों को लकड़ी के पल्लों से पूरी तरह पैक करने के बजाय वहां गहरे या भारी सूती पर्दे लगा दें, जो हवा को छानकर गर्म थपेड़ों को रोक लेते हैं।
  • दरवाजे पर जूट की बोरी या खस की टिट्टी लटकाएं और उस पर समय-समय पर हल्का पानी छिड़कते रहें, ताकी कमरा ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 Home Cooling: Scientific Way to Lock Windows and Doors to Keep Your House Cool Without AC
दोपहर में एग्जॉस्ट फैन चलाने की भूल न करें - फोटो : Amar Ujala

दोपहर में एग्जॉस्ट फैन चलाने की भूल न करें

  • बहुत से लोग दोपहर में बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चला देते हैं, जो बहुत बड़ी गलती है क्योंकि यह घर के अंदर की बची-खुची ठंडी हवा को बाहर फेंक देता है।
  • एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल केवल सुबह या देर रात को ही करें, जब आप घर की गर्म हवा को बाहर निकालना चाहते हों।
  • अंदर की हवा बाहर खिंचने से घर में वैक्यूम (दबाव) बनता है, जिससे खिड़कियों की झिर्रियों से बाहर की खौलती हुई लू तेजी से अंदर आने लगती है।
विज्ञापन
Nautapa 2026 Home Cooling: Scientific Way to Lock Windows and Doors to Keep Your House Cool Without AC
कांच की खिड़कियों को 'हीट-प्रूफ' बनाने के आसान उपाय - फोटो : Amar Ujala
कांच की खिड़कियों को 'हीट-प्रूफ' बनाने के आसान उपाय
  • धूप पड़ने पर कांच की खिड़कियां किसी लेंस की तरह काम करती हैं और सूरज की गर्मी को कई गुना बढ़ाकर कमरे के अंदर भेजती हैं।
  • अपनी कांच की खिड़कियों पर कांच पर बाहर की तरफ से बटर पेपर या सफेद चार्ट पेपर चिपका दें, इससे भी गर्मी अंदर नहीं आ पाएगी।
  • आप चाहें तो अपनी कांच की खिड़कियों पर रिफ्लेक्टिव सन कंट्रोल फिल्म या हीट-रिफ्लेक्टिव फिल्म लगवाएं, जो धूप और अल्ट्रावायलट किरणों को बाहर ही रोक देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed