सब्सक्राइब करें

Nautapa 2026: क्या आप भी रात को सोते समय कमरे की फर्श पर पानी छिड़कते हैं? जान लें इसके फायदे और नुकसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 27 May 2026 07:00 PM IST
सार

Sprinkling Water On Floor At Night: भीषण गर्मी में इन दिनों रात के समय में बिना एसी के रात काटना काफी चुनौती भरा काम बन चुका है। ऐसे में कुछ लोग फर्श पर पानी छिड़ककर कमरे को ठंडा करने की कोशिश कर रहे हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस फर्श पर पानी छिड़कने का सही तरीका क्या है?

विज्ञापन
Nautapa 2026 Room Cooling: Why Sprinkling Water on Floor at Night Can Turn Your Room Into a Hot Oven
कमरे में पानी छिड़कने के फायदे - फोटो : AI

Kamre Me Pani Chidanke Ke Fayde: मई के इस महीने में नौतपा की भीषण तपिश के कारण उत्तर भारत के कई जगहों का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसी खौलती गर्मी और लू से राहत पाने के लिए कई लोग रात को सोते समय अपने कमरे के फर्श पर पानी छिड़कते हैं। 



असल में ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि ऐसा करने से कंक्रीट की तपन शांत होगी और कमरा ठंडा हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नौतपा की इस खास तरह की गर्मी में फर्श पर पानी डालना आपके कमरे को ठंडा करने के बजाय उसे एक भट्टी या 'ह्यूमिडिटी ओवन' में बदल सकता है? आइए इस लेख में समझते हैं कि रात को कमरे में पानी छिड़कने के पीछे का क्या विज्ञान है और इसके क्या फायदे व नुकसान होते हैं।

Nautapa 2026 Room Cooling: Why Sprinkling Water on Floor at Night Can Turn Your Room Into a Hot Oven
फर्श पर पानी छिड़कने से कमरा भट्टी क्यों बन जाता है? - फोटो : Adobe Stock

फर्श पर पानी छिड़कने से कमरा भट्टी क्यों बन जाता है?

  • नौतपा में हवा पहले से ही भारी होती है। गर्म फर्श पर पानी डालने से वह तुरंत भाप बनकर कमरे की हवा में मिल जाता है।
  • पानी सूखने के बाद कमरे का तापमान घटने के बजाय हवा में उमस इतनी बढ़ जाती है कि कूलर भी काम करना बंद कर देता है।
  • हवा में ज्यादा नमी होने के कारण शरीर का पसीना नहीं सूखता, जिससे रातभर घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगती है।
Trending Videos
Nautapa 2026 Room Cooling: Why Sprinkling Water on Floor at Night Can Turn Your Room Into a Hot Oven
इस तरीके को आजमाने के फायदे और सही नियम - फोटो : Adobe Stock

इस तरीके को आजमाने के फायदे और सही नियम

  • जब आप बिल्कुल कड़क सूखी गर्मी में बेहद गर्म फर्श पर पानी डालते हैं, तो कंक्रीट के अंदर की गर्मी (लेटेंट हीट) धीरे-धीरे बाहर निकलती है।
  • फर्श की गर्मी कुछ देर के लिए तेजी से निकलती है, उसके फर्श का तापमान सामान्य हो जाता है। 
  • इसलिए जब फर्श पर पानी डालें तो कमरा चारों तरफ से खोल दें, इससे सारी गर्मी कमरे से बाहर निकल जाती है और उमस नहीं होती है। और फिर कमरे का तापमान सामान्य हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 Room Cooling: Why Sprinkling Water on Floor at Night Can Turn Your Room Into a Hot Oven
बंद कमरे में पानी डालने के नुकसान - फोटो : Amar Ujala

बंद कमरे में पानी डालने के नुकसान

  • बंद कमरे की फर्श पर पानी डालने पर कमरे में उसम बढ़ जाती है, जिससे फंगस और हानिकारक बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसलिए जब भी फर्श पर पानी डालें, तो तुरंत कमरे का दरवाजा और खिड़की खोल दें, इससे वेंटिलेशन होगा और उमस नहीं होगी।
विज्ञापन
Nautapa 2026 Room Cooling: Why Sprinkling Water on Floor at Night Can Turn Your Room Into a Hot Oven
नौतपा में बिना एसी कमरा प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के उपाय - फोटो : Amar Ujala
नौतपा में बिना एसी कमरा प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के उपाय
  • रात में सोने से पहले फर्श पर सही तरीके से पानी छिड़कें या एक बार साफ पोछा लगा दें, इससे कमरे का तापमान थोड़ी देर बाद सामान्य हो जाता है।
  • अगर आप कूलर चलाते हैं, तो उसके पानी के टैंक में पानी के साथ बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें, जिससे कमरा बिना उमस के प्राकृतिक रूप से शिमला बन जाएगा।
  • रात को सोते समय कमरे की आमने-सामने की खिड़कियां खुली रखें और एग्जॉस्ट फैन चलाएं ताकि कमरे के अंदर की उमस तुरंत बाहर निकल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed