Online Gas Cylinder Booking: अब शहर ही नहीं बल्कि गांवों तक में गैस सिलेंडर पहुंच गए हैं। गांवों में पहले लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे, जिससे पर्यावरण को तो नुकसान होता ही था। साथ ही और भी दिक्कतें होती थी। पर अब लगभग हर जगहों पर गैस सिलेंडर पहुंच गए हैं। ऐसे में लोगों का समय भी बचता है और काम जल्दी हो जाता है। पर इन सबके बीच शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अब आप घर बैठे ही अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं? फिर चाहें आप शहरों में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में। तो चलिए बिना देर किए ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं जिनसे आप घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"644a44cd7f49bda8f00dc798","slug":"online-gas-cylinder-booking-kese-karen-follow-these-simple-steps-to-book-gas-cylinder-from-home-2023-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gas Booking: घर बैठे बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर, जान लेंगे तरीके तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gas Booking: घर बैठे बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर, जान लेंगे तरीके तो नहीं होगी दिक्कत
Thu, 27 Apr 2023 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
इन चार तरीकों से आप कर सकते हैं गैस बुक:-
पहला तरीका
- आप घर बैठे कॉल करके अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप गैस एजेंसी के कस्टमर केयर या टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ऐसे बुक करने के 24 घंटे के अंदर आपके घर सिलेंडर आ जाता है।
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
दूसरा तरीका
- आप चाहें तो गैस सिलेंडर को एसएमएस के जरिए भी बुक कर सकते हैं और ये काम भी आप घर बैठे ही कर सकते हैं। आपको अपनी गैस एजेंसी का नाम स्पेस डिस्ट्रीब्यूटर का फोन नंबर एसटीडी कोड के साथ लिखना है। फिर इसे नंबर पर भेज देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
तीसरा तरीका
- आप चाहें तो व्हाट्सएप की मदद से भी अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आपको व्हाट्सएप में जाकर REFILL लिखना है और इसे 7588888824 नंबर पर भेज देना है। फिर आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है और फिर आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
चौथा तरीका
- आप ऑनलाइन भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको Mylpg.in वेबसाइट पर जाना है और यहां अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी डालनी है। इसके बाद यूजर नेम, पासवर्ड और मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी है। फिर आप गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।