सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: आ गई तारीख, इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करा लें ये काम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 02:03 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi 21st Yojana Installment Date: देशभर में किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 21वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। 

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Release Date Check PM kisan Samman Nidhi 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana 21vi Kist Kab Aayegi: भारत सरकार देश में किसानों के लिए कई शानदार योजनाओ का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के जरिए भेजा जाता है। इस आर्थिक सहायता का लाभ पाकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपने छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं।



भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। देशभर में किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 21वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। 

Trending Videos
PM Kisan 21st Installment Release Date Check PM kisan Samman Nidhi 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीएम किसान पोर्टल पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तारीख का एलान कर दिया गया है। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को जारी करेगी। 

PM Kisan Yojana: खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Release Date Check PM kisan Samman Nidhi 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

19 नवंबर को भारत सरकार करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर करेगी। ये पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। अगर आप भी 21वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं तो कुछ कार्य जल्द से जल्द योजना में करा लें। 

PM Kisan 21st Installment Release Date Check PM kisan Samman Nidhi 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। अगर आप ये जरूरी कार्य नहीं कराते हैं तो स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan 21st Installment: खत्म हुआ 21वीं किस्त का इंतजार, इस तारीख को किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त 

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Release Date Check PM kisan Samman Nidhi 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

आपने योजना में आवेदन करते समय अगर गलत जानकारी दर्ज की थी, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें। इसके अलावा आपको अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से भी लिंक करा लेना चाहिए। अगर आप ये नहीं करते हैं तो आपकी 21वीं किस्त अटक सकती है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed