देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को जारी किया है। इस दौरान उन्होंने देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया। भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर को जारी की थी, उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था। किसानों का यह इंतजार आज खत्म हो गया है। 22वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान काफी खुश हैं।
PM Kisan 22th Installment Released: सरकार ने जारी की 22वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:43 PM IST
सार
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को जारी कर दिया है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
विज्ञापन