Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Update Things to Complete Otherwise Next Payment Get Stuck
{"_id":"68c7b8ebed289c341d04a7f1","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-21st-installment-update-things-to-complete-otherwise-next-payment-get-stuck-2025-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojna: किसान जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojna: किसान जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:28 PM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।
इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। सरकार हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 20 किस्तों को जारी कर चुकी है। अब किसानों के मन में सवाल है कि आखिर 21वीं किस्त कब जारी होगी।
2 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में दो अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 21वीं किस्त जारी करने की तारीख का कोई एलान नहीं किया है।
3 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कई किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते समय किसानों से छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं। इसकी वजह से उनके खाते में पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की राशि नहीं आती है। ऐसे में किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त जारी होने से पहले अपने आवेदन की स्थिति को जरूर जांच लेनी चाहिए। अगर आवेदन में किसी तरह की कोई गलती दिखती है, तो तुरंत सही कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
अगर किसी किसान को अपने आवेदन की स्थिति जाननी है, तो वह पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर उसकी जांच कर सकते हैं। इस बात का पता चल जाएगा कि इस बार उन्हें योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इस दौरान आवेदन की स्थिति में अपना बैंक खाता और आधार नंबर समेत अन्य जानकारियों की भा जांच कर लें।
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
अगर आपको आवेदन में किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो आप उसे तुरंत सही कर लें। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो 21वीं किस्त से आप वंचित रह सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूर कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।