pm kisan yojana 22vi kist kab aaegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक शानदार स्कीम है। इसके के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। किसानों को अब तक कुल 21 किस्तें मिल चुकी हैं। वहीं अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार सरकार फरवरी महीने में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
{"_id":"6975a605fa4b15e229089b0c","slug":"pm-kisan-yojana-22nd-installment-date-know-how-to-apply-and-get-benefit-of-this-scheme-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: खुशखबरी! 22वीं किस्त की तारीख पर बड़ा अपडेट, इस तरह आवेदन करके आप भी ले सकते हैं स्कीम का लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: खुशखबरी! 22वीं किस्त की तारीख पर बड़ा अपडेट, इस तरह आवेदन करके आप भी ले सकते हैं स्कीम का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:46 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date: करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसे भारत सरकार जल्द ही जारी कर सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment
- फोटो : AdobeStock
Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment
- फोटो : AdobeStock
इन गलतियों की वजह से अटक सकती है 22वीं किस्त
- किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी, बैंक खाता आधार लिकिंग पूरी कर लें।
- यदि इन प्रक्रियाओं में कोई कमी रह जाती है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
- वहीं रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज की गई गलत जानकारी की वजह से भी आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment
- फोटो : AdobeStock
कैसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन?
- अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
- यहां New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करके आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अपने राज्य का चयन करना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment
- फोटो : AdobeStock
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड फिल करना है।
- कैप्चा कोड फिल करने के बाद गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
- कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- आपको इस ओटीपी को फिल करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment
- फोटो : AdobeStock
- यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को फॉर्म में फिल करना है।
- इसके अलावा मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी है।
- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक फॉर्म में फिल करने के बाद आपको सबमिट कर देना है।
- इस तरह आप इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं।