सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बस आज भर का इंतजार और कल इतने बजे आपके खाते में आएगी 22वीं किस्त, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Thu, 12 Mar 2026 08:08 AM IST
सार

PM Kisan 22th Installment Date Time: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है और अब इसमें सिर्फ आज भर का समय बचा है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date Time Money to Be Credited 13 March PM Kisan ki 22vi Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 22th Installment: क्या आप भी एक किसान हैं? अगर हां तो पात्र होने पर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

अब तक योजना की कुल 21 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 22वीं किस्त की है। ये किस्त कल यानी 13 मार्च 2026 को जारी होगी। ऐसे में किस्त जारी होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। आपको अगर ये किस्त मिलती है, तो आप इस किस्त को कैसे चेक कर पाएंगे कि ये आपके बैंक अकाउंट में आई है या नहीं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

Trending Videos
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date Time Money to Be Credited 13 March PM Kisan ki 22vi Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala

कल कब आएगी 22वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की किस्त कल यानी 13 मार्च 2026 को जारी होगी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे
  • शाम 5 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और इसके बाद ये किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date Time Money to Be Credited 13 March PM Kisan ki 22vi Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, कैसे चेक कर पाएंगे?

पहला तरीका

  • पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद आपको सरकार द्वारा मैसेज भेजा जाता है
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त जारी होने की जानकारी दी जाती है
  • ऐसा ही मैसेज बैंक की तरफ से भी खाताधारक को भेजा जाता है जिसमें बताया जाता है कि आपके बैंक खाते में 2 हजार रुपये आए हैं
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date Time Money to Be Credited 13 March PM Kisan ki 22vi Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • अगर आपको सरकार द्वारा भेजा गया या बैंक द्वारा मैसेज प्राप्त नहीं होता है
  • फिर आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • आप अपने अकाउंट की मिनी स्टेटमेंट निकालकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के 2 हजार रुपये आए हैं या नहीं
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date Time Money to Be Credited 13 March PM Kisan ki 22vi Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • आप अपने बैंक जाकर भी पता लगा सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं
  • इसके लिए आपको अपने बैंक में अपनी पासबुक लेकर जानी होती है
  • आप अपनी पासबुक प्रिंट करवाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed