सब्सक्राइब करें

EV Charging Cost: ईवी गाड़ी को घर पर चार्ज करना महंगा है या चार्जिंग स्टेशन पर? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 11 Mar 2026 07:33 PM IST
सार

How To Charge EV Vehicle: अगर आप भी ईवी कार खरीद रहे हैं या खरीद चुके हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ईवी गाड़ी को घर पर चार्ज करना सस्ता है या फिर चार्जिंग स्टेशन पर।

विज्ञापन
EV Charging Cost: Is it more expensive to charge an EV at home or at a charging station
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर? - फोटो : Amar Ujala

EV Charging Cost Comparison: कुछ साल पहले तक हम गाड़ी चलाने के लिए सिर्फ पेट्रोल-डीजल और सीएनजी जैसी चीजों पर निर्भर थे। पर जैसे-जैसे समय बदला, वैसे-वैसे हम हम ईवी की तरफ बढ़ चुके हैं यानी इलेक्ट्रिक वाहन। इन्हें चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि चार्जिंग की जरूरत होती है।

आपको अगर ईवी गाड़ी खरीद रहे हैं या खरीद चुके हैं और आपको चार्जिंग की चिंता सता रही है यानी आप ये सोच रहे हैं कि ईवी को घर में चार्ज करना सस्ता पड़ता है या फिर किसी चर्जिंग स्टेशन पर? तो इसका जवाब आपको इस खबर में मिल सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर कहां चार्ज करके आप अपने पैसे बचा सकते हैं।

Trending Videos
EV Charging Cost: Is it more expensive to charge an EV at home or at a charging station
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर? - फोटो : Adobe Stock

ईवी को घर पर चार्ज करना महंगा या सस्ता?

  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि घर पर ईवी को चार्ज करना महंगा है या सस्ता, तो जान लें कि ये इस चीज पर निर्भर करता है कि आपका चार्जर कितना पावरफुल है और आपके यहां बिजली विभाग आपसे एक यूनिट बिजली का क्या चार्ज करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
EV Charging Cost: Is it more expensive to charge an EV at home or at a charging station
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर? - फोटो : Adobe Stock
  • अब इसे ऐसे समझिए कि अगर आप थोड़े तेज चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, जो कि 7.2 किलोवाट का चार्ज है तो इसके 1 घंटे इस्तेमाल करने पर आपके लगभग 8 यूनिट तक खर्च हो सकते हैं
  • अब अगर आपके यहां यूनिट 5 रुपये है तो आपका 1 घंटे का बिल लगभग 40 से 50 रुपये के बीच हो सकता है
EV Charging Cost: Is it more expensive to charge an EV at home or at a charging station
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर? - फोटो : Adobe Stock

क्या चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता सौदा है?

  • हर चार्जिंग स्टेशन का किलोवाट अलग-अलग होता है
  • ऐसे में अगर आप किसी 50 किलोवाट के डीसी फास्ट चार्जर से अपनी ईवी को चार्ज करते हैं, तो लगभग एक घंट में ये 40 से 50 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करता है
विज्ञापन
EV Charging Cost: Is it more expensive to charge an EV at home or at a charging station
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर इस बिल पर सर्विस चार्ज से लेकर जीएसटी आदि लगता है
  • ऐसे में इन स्टेशनों पर ईवी को 1 घंटे चार्ज करने का खर्च 600 से 800 रुपये के बीच हो सकता है
  • ये भी जान लें कि इसमें आपकी गाड़ी लगभग 70-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed