सब्सक्राइब करें

Kitchen Gadgets: एलपीजी या इंडक्शन....जानें आपकी रसोई के लिए क्या है अच्छा विकल्प

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 13 Mar 2026 10:08 AM IST
सार

LPG vs Induction: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते भारत में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों ने इंडक्शन खरीदना शुरू कर दिया है। इन दोनों में क्या फर्क है, आइए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
lpg vs induction which is cheaper in india lpg or induction me kya sasta hota hai
एलपीजी और इंडक्शन इन दोनों में क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है? - फोटो : अमर उजाला
LPG vs Induction:  मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत में देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग एलपीजी सिलिंडर के लिए घंटों लाइनों में लगे रहने को मजबूर हैं। इन लाइनों से बचने के लिए अब लोगों ने इंडक्शन खरीदना शुरू कर दिया है।

दरअसल, LPG गैस स्टोव की वजह से घरों में दशकों से खाना पकाने का प्रमुख साधन रहा है, जबकि इंडक्शन कुकिंगहाल ही में बड़ी ही तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। पर, अभी भी लोगों को ये डाउट है कि कहीं इंडक्शन के इस्तेमाल से उनका बिजली का बिल बढ़ तो नहीं जाएगा। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि एलपीजी और इंडक्शन में से कौन सा विकल्प सस्ता और ज्यादा किफायती है।

अगर आप भी इसका सही जवाब जानना चाहते हैं तो इस लेख में हम LPG और इंडक्शन के खर्च, सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा दक्षता की तुलना करेंगे ताकि आप समझ सकें कि आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे उपयुक्त और सस्ता है।
 
Trending Videos
lpg vs induction which is cheaper in india lpg or induction me kya sasta hota hai
एलपीजी और इंडक्शन इन दोनों में क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock
किसमें किसना आता है खर्च?

एलपीजी सिलिंडर कितने का आता है- 

LPG गैस सिलेंडर की कीमत वर्तमान समय मे लगभग ₹900–₹1000 प्रति 14.2 kg है। यदि एक परिवार महीने में 2 सिलेंडर का उपयोग करता है, तो मासिक खर्च लगभग ₹2000 तक पहुंच सकता है। इसके अलावा सिलेंडर डिलीवरी और रेगुलर गैस रिफिल का समय भी ध्यान में रखना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lpg vs induction which is cheaper in india lpg or induction me kya sasta hota hai
एलपीजी और इंडक्शन इन दोनों में क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है? - फोटो : Adobe stock
इंडक्शन कितने का आता है- 

इंडक्शन कुकटॉप की कीमत ₹1500–₹5000 तक होती है। शुरुआती निवेश थोड़ा ज्यादा है। इसमें बिजली का उपयोग लगभग ₹200–₹400 प्रति माह हो सकता है। यदि आप सप्ताह में 1–2 घंटे खाना बनाते हैं, तो ये खर्च LPG की तुलना में लंबे समय में कम पड़ सकता है।

lpg vs induction which is cheaper in india lpg or induction me kya sasta hota hai
एलपीजी और इंडक्शन इन दोनों में क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या ज्यादा सुरक्षित?

एलपीजी में गैस लीकेज या आग लगने का खतरा हमेशा मौजूद रहता है। बच्चों और पालतू जानवरों वाले घरों में यह जोखिम बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
lpg vs induction which is cheaper in india lpg or induction me kya sasta hota hai
एलपीजी और इंडक्शन इन दोनों में क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है? - फोटो : Adobe stock
वहीं अगर इंडक्शन की बात करें तो इसका केवल बर्तन का हिस्सा गर्म होता है। इसमें आग का खतरा नहीं रहता। ओवरहीटिंग और ऑटो-शटऑफ फीचर के कारण यह ज्यादा सुरक्षित विकल्प है। सुरक्षा के मामले में इंडक्शन स्पष्ट रूप से बेहतर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed