सब्सक्राइब करें

LPG Gas: घर में कितने LPG सिलेंडर रखना है कानूनी? जान लें ये नियम नहीं तो हो सकती है इतने साल की जेल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 03:31 PM IST
सार

कानूनी तौर पर घर में आप कितने एलपीजी गैस सिलेंडर को रख सकते हैं? इसको लेकर क्या नियम हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
LPG Cylinder Rules in India: How Many Cylinders Can You Legally Store At Home
LPG Gas Crisis - फोटो : Adobestock

अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस युद्ध के चलते वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नकारात्मक ढंग से प्रभावित हुई है। इसी सिलसिले में देश के कई हिस्सों में एलपीजी की सप्लाई को लेकर चिंता और घबराहट देखी जा रही है। ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जहां लोग भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त सिलेंडर इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। घरों और छोटे कारोबारों में यह डर बढ़ रहा है। उन्हें डर है कि कहीं कुकिंग गैस खत्म न हो जाए। हालांकि, इस बीच एक बड़ा सवाल सामने यह आ रहा है कि आखिर एक व्यक्ति अपने घर में कितने एलपीजी सिलेंडर कानूनी तौर पर रख सकता है। इसको लेकर क्या नियम सरकार ने बना रखे हैं?

Trending Videos
LPG Cylinder Rules in India: How Many Cylinders Can You Legally Store At Home
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला

कानूनी नियमों के मुताबिक सामान्य घरेलू उपभोक्ता को आमतौर पर 14.2 किलोग्राम के दो एलपीजी सिलेंडर रखने की अनुमति होती है। इनमें एक सिलेंडर गैस चूल्हे से जुड़ा होता है जबकि दूसरा बैकअप के रूप में रखा जाता है। तेल विपणन कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम इसी नियम के तहत घरेलू कनेक्शन जारी करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder Rules in India: How Many Cylinders Can You Legally Store At Home
LPG Gas Crisis - फोटो : Adobe Stock

यह व्यवस्था सुरक्षा मानकों और गैस सिलेंडर नियम 2016 के अंतर्गत तय किया गया है। एलपीजी काफी ज्वलनशील होती है। इस कारण एलपीजी के भंडारण को लेकर सख्त सुरक्षा मानक लागू होते हैं। गैस सिलेंडर को हमेशा हवादार जगह पर रखना चाहिए। इसको आग या ज्यादा गर्मी के स्रोत से दूर रखना जरूरी है। 

LPG Cylinder Rules in India: How Many Cylinders Can You Legally Store At Home
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला

यही कारण है कि घरेलू उपयोग के लिए सीमित मात्रा में सिलेंडर रखने की अनुमति दी जाती है। अधिक मात्रा में गैस सिलेंडर रखने की अनुमति सिर्फ लाइसेंस प्राप्त व्यावसायिक या संस्थागत उपयोग के लिए दी जाती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर जमा करते हैं तो इसे कानून की नजर में जमाखोरी माना जा सकता है, खासकर तब जब सप्लाई प्रभावित हो रखी है। 

विज्ञापन
LPG Cylinder Rules in India: How Many Cylinders Can You Legally Store At Home
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत एलपीजी की जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। कानून के मुताबिक ऐसे मामलों में अतिरिक्त सिलेंडर जब्त किए जा सकते हैं और दोषी पाए जाने पर जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। धारा 7 के तहत तीन महीने से लेकर सात साल तक की सजा का प्रावधान है, जबकि धारा 6A के तहत अतिरिक्त स्टॉक को जब्त किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed