सब्सक्राइब करें

Mobile Safety Tips: चार्जर पर लगाया है कवर? संभल जाइए, वरना घर में लग जाएगी आग!

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 13 Mar 2026 01:16 PM IST
सार

Side Effect Of Using Charger Cover: आज के समय में लोग न सिर्फ मोबाइल पर, बल्कि उसके चार्जर पर भी कवर लगा लेते हैं। ये कितना सही है आइए जानते हैं....

विज्ञापन
side effect of using cover on mobile charger in hindi kya charger par cover lagana chahiye
क्या मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
Mobile Charger Cover Side Effect: आज के समय में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं रहे, बल्कि ये फैशन और स्टाइल का भी हिस्सा बन गया है। इसी वजह से लोग न सिर्फ अपने फोन के लिए कवर और केस का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि इसके चार्जर और अन्य एक्सेसरीज पर भी कवर लगाना शुरू कर दिया है। 

बाजार में अब चार्जर और केबल के लिए क्यूट, रंग-बिरंगे और डिजाइनर कवर उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर युवा और बच्चे दोनों आकर्षित हो रहे हैं। इस ट्रेंड ने चार्जर को भी एक फैशन आइटम की तरह बना दिया है। 

हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या यह प्रैक्टिकल और सुरक्षित है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि चार्जर पर कवर लगाने से सुरक्षा और उपयोगिता दोनों पर असर पड़ सकता है। आइए जानें कि इस ट्रेंड के पीछे क्या नुकसान और सावधानियां हैं।
 
Trending Videos
side effect of using cover on mobile charger in hindi kya charger par cover lagana chahiye
क्या मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
ओवरहीटिंग का खतरा

चार्जर पर कवर लगाने से चार्जिंग के दौरान चार्जर गर्म हो जाता है और गर्मी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती। इससे चार्जर जल्दी खराब हो सकता है और कभी-कभी आग लगने का भी खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of using cover on mobile charger in hindi kya charger par cover lagana chahiye
क्या मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
बैटरी और फोन पर असर

गर्म चार्जर सीधे फोन की बैटरी को प्रभावित कर सकता है। इससे बैटरी जल्दी कमजोर हो सकती है और चार्जिंग का समय बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से फोन की परफॉर्मेंस धीमी भी पड़ सकती है।

side effect of using cover on mobile charger in hindi kya charger par cover lagana chahiye
क्या मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सर्किट और वायरिंग में दिक्कत

चार्जर पर कवर डालने से वायरिंग पर अतिरिक्त तनाव पड़ सकता है। लगातार इस्तेमाल करने पर चार्जर के संपर्क कमजोर हो जाते हैं, जिससे चार्जिंग अस्थिर हो सकती है।

विज्ञापन
side effect of using cover on mobile charger in hindi kya charger par cover lagana chahiye
क्या मोबाइल चार्जर पर कवर लगाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सतर्क रहने की जरूरत

अगर आप कवर को लगाकर रखना चाहते हैं तो चार्जिंग के दौरान कवर को हटाना बेहतर रहता है। इसके अलावा केवल सुरक्षित चार्जर का उपयोग करना चाहिए।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed