सब्सक्राइब करें

LPG Cylinder Booking Process: घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? ये 4 तरीके हैं बेहद काम के

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 13 Mar 2026 12:36 PM IST
सार

LPG Gas Cylinder Booking Number Process: अगर आप भी सिलिंडर को लेकर परेशान हैं, और बिना कुछ जानें लाइन में लग गए हैं तो परेशान न हों। यहां घर बैठे सिलिंडर बुक करने का तरीका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
LPG crisis in india How To book Your LPG Gas Cylinder know the full process here Cylinder kaise book kare
घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? - फोटो : अमर उजाला
Gas Cylinder Book Kaise Kare:  ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव और युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों ने घर-घर चिंता पैदा कर दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के चलते गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं।


आमतौर पर सिलिंडर की बुकिंग फोन कॉल से हो जाती है, लेकिन हाल के दिनों में कई लोगों को कॉल में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि घर में खाना पकाने में भी मुश्किलें बढ़ रही हैं। हालांकि, सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी।

अगर आप भी कॉलिंग के माध्यम से गैस बुक नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान न हों। अब इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहक अब कॉलिंग के अलावा कई अन्य तरीकों से भी गैस बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे।

 
Trending Videos
LPG crisis in india How To book Your LPG Gas Cylinder know the full process here Cylinder kaise book kare
घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? - फोटो : Adobe stock
व्हाट्सएप से गैस बुक कैसे करें?
 
  •  इंडेन गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर "REFILL" टाइप कर मैसेज भेज सकते हैं।
  • एचपी के ग्राहक WhatsApp पर 9222201122 पर "Hi" या "Book" भेज सकते हैं।
  • अगर आप भारत गैस के ग्राहक हैं तो 1800224344 पर "Hi" या "Book" मैसेज कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG crisis in india How To book Your LPG Gas Cylinder know the full process here Cylinder kaise book kare
घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? - फोटो : Adobe stock
SMS के जरिए गैस कैसे बुक करें?
 
  • इंडेन गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7718955555 पर "REFILL" लिखकर SMS भेज सकते हैं।
  • भारत गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर "LPG" लिखकर SMS भेज सकते हैं।
  • अगर आप एचपी गैस के ग्राहक हैं तो 8888823456 पर HPGAS लिखकर भेज सकते हैं 

 
LPG crisis in india How To book Your LPG Gas Cylinder know the full process here Cylinder kaise book kare
घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? - फोटो : adobe stock
 मिस्ड कॉल से गैस कैसे बुक करें?
 
  • इंडेन गैस के ग्राहक 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल देकर सिलिंडर बुक कर सकते हैं।
  • एचपी के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
  • भारत गैस के ग्राहक 7710955555 पर मिस्ट कॉल देकर गैस बुक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
LPG crisis in india How To book Your LPG Gas Cylinder know the full process here Cylinder kaise book kare
घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल एप से गैस कैसे बुक करें?

ग्राहक इंडेन, एचपी और भारत गैस की मोबाइल एप पर लॉगिन करके सिलिंडर बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद ग्राहक को रिफरेंस नंबर मिलता है, जिससे सिलिंडर की डिलीवरी ट्रैक की जा सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed