सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PM Kisan Yojna: क्या महिला किसान को भी मिल सकता पीएम किसान योजना का लाभ? जानें नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 24 Apr 2026 11:28 AM IST
सार

Women Farmers Eligibility: पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या कोई महिला भी इस योजना का लाभ ले सकती है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब सभी लोगों को जानना चहिए।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can Women Farmers Get pm kisan Yojna Benefits Check Rules and Eligibility
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। हाल ही में 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 22वीं किस्त जारी की थी, जिसके बाद अब लाभार्थियों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 



इस बीच बहुत सी महिला किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वे भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। सरकारी नियमों के अनुसार, महिला किसान भी इस योजना की पात्र हैं, बशर्ते वे पात्रता की कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करती हों। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
PM Kisan Yojana: Can Women Farmers Get pm kisan Yojna Benefits Check Rules and Eligibility
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock

महिला किसानों के लिए क्या हैं नियम?

  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला के नाम पर खेती योग्य जमीन का होना सबसे जरूरी शर्त है।
  • अगर परिवार में जमीन पति के नाम है, तो पत्नी को अलग से लाभ नहीं मिलेगा, वहीं अगर जमीन महिला के नाम दर्ज है, तो वह आवेदन कर सकती है।
  • सरकारी नियम के अनुसार एक ही राशन कार्ड या परिवार के भीतर सिर्फ एक ही सदस्य (पति या पत्नी) को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can Women Farmers Get pm kisan Yojna Benefits Check Rules and Eligibility
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? - फोटो : Adobe stock

किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

  • महिला किसान या उनके पति सरकारी नौकरी में हैं या रिटायर पेंशनभोगी हैं, तो वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • अगर परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो उन्हें पीएम किसान योजना की किस्तों का लाभ नहीं दिया जाता है।
  • अगर किसान के परिवार में कोई भी व्यक्ति किसी संवैधानिक पद पर तैनात है तो उस व्यक्ति या उनके परिवार को इस योजना से बाहर रखा जाएगा।
PM Kisan Yojana: Can Women Farmers Get pm kisan Yojna Benefits Check Rules and Eligibility
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • लाभार्थी महिला का आधार कार्ड बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।
  • खतौनी या जमीन के दस्तावेज यह साबित करने के लिए चाहिए कि जमीन महिला के ही नाम पर है।
  • योजना की अगली किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करना और बैंक खाते का डीबीटी इनेबल होना जरूरी है।

 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can Women Farmers Get pm kisan Yojna Benefits Check Rules and Eligibility
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe stock
अगली किस्त का इंतजार और स्टेटस चेक
  • 22वीं किस्त मार्च में आने के बाद, अगली किस्त जुलाई माह में आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
  • किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • अगर आवेदन में कोई गलती है, तो उसे 'Aadhaar Failure Records' के माध्यम से ऑनलाइन ठीक किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed