PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत सिर्फ पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी हुई।
{"_id":"6a3caca1e20b032c560bd994","slug":"pm-kisan-yojana-how-cyber-fraud-can-occur-under-the-protect-of-securing-the-stuck-23rd-installment-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सावधान! अटकी हुई 23वीं किस्त दिलाने के नाम पर ऐसे हो सकती है साइबर ठगी, जानें कैसे बचें इससे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सावधान! अटकी हुई 23वीं किस्त दिलाने के नाम पर ऐसे हो सकती है साइबर ठगी, जानें कैसे बचें इससे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:51 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ke Naam Par Fraud Ho Rha Hai: अगर आपको भी 23वीं किस्त नहीं मिली है, तो जान लें जालसाज इस बात का फायदा उठाकर आपके साथ ठगी कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे हो सकती है पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी?
पहला तरीका
- किस्त दिलाने के नाम पर ठगी हो सकती है
- इसमें जालसाज कॉल मैसेज के जरिए उन लोगों को टारगेट करते हैं जिनकी किस्त नहीं आई है
- फिर इन्हें अपनी बातों में फंसाकर किसी लिंक पर क्लिक करवाया जाता है और कहां जाता है कि आपको आपकी अटकी हुई किस्त मिल जएगी
- लोग भी किस्त के लालच में इनकी बातों में फंस जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं
- पर कभी भी ऐसे किसी कॉल-मैसेज आदि पर विश्वास न करें, जो आपको किस्त दिलाने का वादा करे
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- इसमें जालसाज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर पीएम किसान योजना से जुड़ा मैसेज किसानो को भेजते हैं
- जान लें ये मैसेज योजना के तहत आने वाली ई-केवाईसी करवाने से लेकर अन्य किसी भी काम से हो सकता है
- इस बात को जान लें कि सरकार की तरफ से या विभाग की तरफ से कभी भी आपको ऐसे सोशल मीडिया के जरिए कोई लिंक नहीं भेजा जाता और न ही कोई मैसेज भेजा जाता है
- ध्यान रहे ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ये फेक होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
- किस्त दिलवाने के नाम पर जालसाज लोगों को योजना के नाम पर फेक मैसेज भेजते हैं
- इसमें कहा जाता है कि अटकी हुई किस्त प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- पर जान लें ये मैसेज अनजाने नंबर से आते हैं और ये पूरी तरह फेक होते हैं
- इसलिए इन मैसेज या ऐसे किसी भी लिंक पर कभी क्लिक न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
- जालसाज लोगों को कॉल करके डराते भी हैं
- इसमें कहा जाता है कि अगर योजना के तहत आने वाले काम नहीं करवाएंगे, तो आपका नाम योजना से कट जाएगा
- ऐसे किसी कॉल पर विश्वास न करें बल्कि, अधिक जानकारी के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- आप खुद पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं