Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai Know Benefits, Document Requirement, Loan And Interest Rates
{"_id":"6a379349e62b93b22e0ab488","slug":"pm-vishwakarma-yojana-kya-hai-know-benefits-document-requirement-loan-and-interest-rates-2026-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना? सिर्फ 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल रहा इतना लोन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना? सिर्फ 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल रहा इतना लोन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:14 PM IST
सार
आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Yojana
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का संचालन कर रही है। इसकी शुरुआत देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए की गई है। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए वित्तीय सहायता और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने जैसी कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
2 of 5
PM Vishwakarma Yojana
- फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, मोची, मूर्तिकार जैसे पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत पहले चरण में 1 लाख रुपये तक का लोन और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लोन दिया जाता है। इस लोन पर लाभार्थी को सिर्फ 5 प्रतिशत की ब्याज दर देनी पड़ती है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिर्फ लोन ही नहीं बल्कि कारीगरों के कौशल विकास पर भी विशेष जोर दिया गया है। पात्र लाभार्थियों को बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इन सब के अलावा टूलकिट खरीदने के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Vishwakarma Yojana
- फोटो : AdobeStock
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता और आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेजों की जरूरत होती है। पात्रता की जांच और सत्यापन के बाद आपको योजना का लाभ दिया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत कम ब्याज दर पर लोन, कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों की सुविधा मिलने से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने में मदद मिल रही है। सरकार इस योजना के जरिए देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें देश की विकास यात्रा में भागीदार बनाना चाहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।