सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: कौन हैं वे लोग जिन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? चेक करें अपना नाम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:33 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kaun Le Sakta Hai: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं? इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: who is eligible for pm vishwakarma kaushal samman yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria: अगर देखा जाए तो मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत सितंबर 2023 में की गई और मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। पर क्या आपने ये चेक किया कि आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं? अगर नहीं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और अगर आप पात्र हैं तो आप आवेदन कर इस योजना से जुड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं योजना से जुड़ने के लिए कौन लोग पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Vishwakarma Yojana: who is eligible for pm vishwakarma kaushal samman yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के दो तरीके हैं, ऑनलाइन और ऑफलाइन
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • आपको अगर ऑफलाइन आवेदन करना होता है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: who is eligible for pm vishwakarma kaushal samman yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है इस योजना से?

  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
PM Vishwakarma Yojana: who is eligible for pm vishwakarma kaushal samman yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: who is eligible for pm vishwakarma kaushal samman yojana ka labh kise milta hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट प्रोत्साहन राशि 15000 रुपये की दी जाती है
  • आपको अपना काम करने के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये को लोन 30 महीनों के लिए भी ले सकते हैं
  • ये दोनों लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर मिलते हैं
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed